मुरादाबाद : सामान मिलते ही कांच की तरह तोड़ लूंगी रिश्ते

मुरादाबाद : सामान मिलते ही कांच की तरह तोड़ लूंगी रिश्ते

मुरादाबाद,अमृत विचार। कहते हैं, गोली से भी गहरा घाव बोली का होता है। शब्द को ब्रह्म मानने वाले तोलमोल कर ही लब खोलते हैं। उन्हें पता है कि गोली का घाव तो वक्त भर जाएगा, लेकिन शब्दों के जख्म जीवन पर्यंत नहीं भरेंगे। बात जब संबंधों की नाजुक डोर की हो तो फिर शब्दों पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कहते हैं, गोली से भी गहरा घाव बोली का होता है। शब्द को ब्रह्म मानने वाले तोलमोल कर ही लब खोलते हैं। उन्हें पता है कि गोली का घाव तो वक्त भर जाएगा, लेकिन शब्दों के जख्म जीवन पर्यंत नहीं भरेंगे। बात जब संबंधों की नाजुक डोर की हो तो फिर शब्दों पर नियंत्रण जरूरी है। सोमवार को सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी तब अवाक रह गए, जब बहू ने ससुर से दो टूक कहा कि सामान वापस होते ही ससुराल से नाता कांच की तरह तोड़ लेगी। पुत्र को पहले ही खो चुके ससुर के सीने में बहू के बोल नश्तर बनकर चुभे। ससुर के चेहरे पर उभरे बेबसी के भाव उनके असीमित दर्द को बयां कर रहे थे।

महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी महज दो वर्ष पहले मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। हंसी-खुशी के बीच विवाहित जोड़े ने नई जिंदगी शुरू की। जीवन की लंबी राह पर दोनों एक साल तक साथ चले। तभी काल की नजर उनके वैवाहिक जीवन पर गड़ गई। युवती के पति की हत्या हो गई। पति की मौत महिला पर पहाड़ बनकर टूट पड़ी। हालांकि युवती तब तक मां नहीं बनी थी। पति की मौत के चंद दिनों बाद ही वह मायके चली गई। कुछ दिनों बाद युवती दहेज में दिया गया सामान मांगने लगी।

चंद दिनों में बदले बहू के रंग ने ससुरालियों को झिंझोड़ कर रख दिया। बहू के बर्ताव से दुखी होकर उन्होंने सामान वापस करने से मना कर दिया। मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा। सोमवार को सिविल लाइंस सीओ के सामने दोनों पक्ष पेश हुए। बातचीत में बहू ने कहा कि हर हाल में वह अपना सामान वापस लेगी। तब ससुर ने कहा कि बहू ने बेटे के नाम की जमीन बेच दी।

ससुराल से मिले जेवर भी रख लिए। पति की मौत होते ही ससुराल से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया, रिश्तों की तनिक भी परवाह नहीं की। वेदनाओं से भरे ससुर के बोल का महिला पर रत्तीभर भी असर नहीं हुआ। उसने दो टूक कह दिया कि सामान मिलते ही ससुराल से रिश्ता कांच की तरह तोड़ लूंगी। तब ससुर समझ गया कि अब रिश्ते खत्म करना ही एक मात्र विकल्प है। उसने हर सामान वापस लौटाने का आश्वासन दिया। हालांकि दबी जुबान ससुर ने यह भी कहा कि रिश्ते भले तोड़ लो, लेकिन बेटे की रूह से दूर कहां जाओगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: नौकर ने मालिक को लगाया तीन लाख रुपये का चूना, मुकदमा

ताजा समाचार

संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...
रायबरेली से कांग्रेस सोनिया गांधी के इस करीबी को दे सकती है टिकट, शाम तक हो सकता है ऐलान
पीलीभीत: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी हाईटेक नर्सरी, मिलेगी गुणवत्तायुक्त सब्जी की पौध...हुआ भूमि पूजन
Sambhal News : बच्चों को चिड़चिड़ा बना रहा मोबाइल, बिगड़ रही मनोदशा...ऐसे छुड़ाएं आदत
उन्नाव संसदीय क्षेत्र का 37 वर्षों तक बांगरमऊ ने किया प्रतिनिधित्व; चुने गए इन सांसदों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल...
लखनऊ: इंतजार की घड़ियां पुरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिला बोनस