मथुरा: एंबुलेंस का फीता काटने पहुंचे पूर्व मंत्री का पारा हुआ हाई, कर्मचारियों को लगाई फटकार

मथुरा: एंबुलेंस का फीता काटने पहुंचे पूर्व मंत्री का पारा हुआ हाई, कर्मचारियों को लगाई फटकार

मथुरा। पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्रीकांत शर्मा ने बीते शनिवार को विधायक निधि से स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस दी। गर्भवती महिलाओं को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके इस उद्देश्य से दी गई एंबुलेंस का पूर्व ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को लोकार्पण किया। हालांकि इन …

मथुरा। पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्रीकांत शर्मा ने बीते शनिवार को विधायक निधि से स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस दी। गर्भवती महिलाओं को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके इस उद्देश्य से दी गई एंबुलेंस का पूर्व ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को लोकार्पण किया। हालांकि इन एंबुलेंस का फीता काटते समय श्रीकांत शर्मा को कुछ ऐसा पता चला कि उनका पारा हाई हो गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किस तरह लोगों को सेवाएं देते होंगे, इसका अंदाजा उस समय हुआ जब श्रीकांत शर्मा शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उनको अपनी विधायक निधि से लाई गई दो एंबुलेंस का लोकार्पण करना था। शर्मा ने जब अस्पताल के सीएमएस से जानकारी ली तो पता चला कि उनमें ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं हैं। इसको लेकर विधायक श्रीकांत शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर रखने के निर्देश दिए।

एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर रखे जाने के बाद किया लोकार्पण

पूर्व मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा की नाराजगी से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी उपकरण रखवाए गए, जिसके बाद पूर्व ऊर्जा मंत्री ने फीता काटकर एंबुलेंस का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री बोले- भाजपा कार्यकर्ता हैं पार्टी के प्राणतत्व

ताजा समाचार

UP Board का रिजल्ट जल्द होगा जारी, टाइट सिक्योरिटी के बीच होंगी कॉपी चेक
कानपुर में ATM से फ्रॉड करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; आयरन प्लेट-कील और कार्ड बदलकर करते वारदात, ये लोग रहते टारगेट...
Pakistan : इमरान खान की पार्टी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक का किया बहिष्कार 
Barabanki News : संभल में प्रतिबंध के बाद छिड़ी बहस, बाराबंकी में सालार मसूद गाजी के पिता की दरगाह, अब यहां का मेला लगेगा या नहीं?
Bareilly: संपत्ति के लिए भतीजा बना हत्यारा! सगे चाचा के मारी गोली फिर निर्दोषों को फंसाने की रची साजिश
पाकिस्तान में हुए हालिया आतंकी हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट जारी