लखनऊ : लापता युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या की आंशका

लखनऊ : लापता युवक की तालाब में मिली लाश, हत्या की आंशका

लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस को बस स्टॉप के पीछे तालाब में एक शख्स का शव उतराता मिला। कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में मृतक की मां ने …

लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस को बस स्टॉप के पीछे तालाब में एक शख्स का शव उतराता मिला। कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में मृतक की मां ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का मानना है कि युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई है।

बता दें कि मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के भवानीखेड़ा निवासी दिलीप रावत का शव शुक्रवार को लोगों ने तालाब में उतराते देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इस सम्बन्ध में मृतक की मां रामरति के मुताबिक, उसका बेटा कल शाम से लापता था।

वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने पड़ोसियों व अन्य लोगों से पूछताछ की उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उनके बेटे का शव मिलने की सूचना दी थी। इस पर मृतक की मां ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतक की मां ने बताया कि दिलीप ने साल 2016 में पड़ोसी रामसेवक की हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड में परिवार के सदस्य नामजद थे। उस वक्त रामसेवक के भतीजे संतराम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए संतराम ने दिलीप की हत्या की है। इस पर मृतक की माँ ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोहनलालगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या पानी में डूबने से मौत का कारण लग रहा है। लोगों का कहना है कि दिलीप शराबी था। शराब के नशे में पानी में गिरा होगा और उठ नहीं पाया होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ : भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी की रहस्यमयी मौत, लगा हत्या का आरोप

ताजा समाचार