हरदोई: स्काउट गाइड कैंप में बच्चों ने बिना बर्तन के पकाया भोजन, जानें कैसे?

हरदोई। जिले के जय विद्या केंद्र खेतुई में चल रहे स्काउट गाइड कैंप के तीसरे दिन यानि आज बुधवार को बच्चों ने बिना बर्तन भोजन पकाने का प्रदर्शन किया। साथ ही टेंट लगाने की विधि भी प्रदर्शित किया। बताते चलें भारत स्काउट गाइड जिला संस्थान के तत्वावधान में जय विद्या केंद्र खेतुई पर शिविर का …
हरदोई। जिले के जय विद्या केंद्र खेतुई में चल रहे स्काउट गाइड कैंप के तीसरे दिन यानि आज बुधवार को बच्चों ने बिना बर्तन भोजन पकाने का प्रदर्शन किया। साथ ही टेंट लगाने की विधि भी प्रदर्शित किया। बताते चलें भारत स्काउट गाइड जिला संस्थान के तत्वावधान में जय विद्या केंद्र खेतुई पर शिविर का आयोजन हो रहा है।
शिविर के तीसरे दिन तक बच्चों द्वारा बिना बर्तन भोजन पकाने की कला तथा चादरों से टेंट बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया। सहायक जिला सचिव विवेक श्रीवास्तव ने टेंट का निरीक्षण किया। वहीं ओपी सिंह ने बच्चों द्वारा बिना बर्तन पकाए गए भोजन का स्वाद लिया। शिविर में अनुशासन के महत्व के बारे में ट्रेनिंग काउंसलर शैलेश प्रकाश ने बताया।
वहीं शिविर संचालिका गाइड श्वेता द्विवेदी ने गाइड को उसके कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय गाइड सदैव सेवा की भावना से लगे रहते हैं। कई बार देश में आए विभिन्न संकटों में स्काउट गाइड ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।
विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बच्चों को स्काउट गाइड की समाज में भूमिका के बारे में बताया। साथ ही इस संस्था के द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अनामिका, शानवी आकांक्षा, रमन, संदीप द्विवेदी तथा गौरव शुक्ला मौजूद रहे। शिविर के अंतिम दिन स्काउट गाइड ने अपनी विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बैकफुट पर आया पायनियर माण्टेसरी स्कूल, गरीब बच्चों को प्रवेश देने लिए हुआ तैयार