हल्द्वानी: उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हरीश पाठक का निधन, राज्य आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी: उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हरीश पाठक का निधन, राज्य आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई के योद्धा और उत्तराखंड क्रांति दल के दो बार केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हरीश पाठक (55) का निधन हो गया है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ कपकोट विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन से उक्रांद …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई के योद्धा और उत्तराखंड क्रांति दल के दो बार केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हरीश पाठक (55) का निधन हो गया है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ कपकोट विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन से उक्रांद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

वरिष्ठ उक्रांद नेता हरीश पाठक के निधन पर शोक व्यक्त करते राज्य आंदोलनकारी और अन्य।

उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने बताया कि हरीश पाठक ने अपनी सक्रियता, समर्पण और साफगोई से दल में अपना विशिष्ट स्थान बनाया। वह उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री और मुख्य प्रवक्ता भी रहे। वे कुछ समय से बीमार थे परन्तु उनके जज्बे में कोई कमी नहीं थी।

इधर, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने हरीश पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया। गुरु नानक मार्केट में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, सुशील उनियाल, गुलशन कुमार, पुष्कर पाल, महेंद्र पाल, रवि गुप्ता , उमेश बेलवाल, बृजमोहन मोहन सिजवाली, केदार पलड़िया, जगमोहन चिलवाल, भुवन तिवारी आदि रहे।

इधर,  कालाढूंगी में वरिष्ठ उक्रांद नेता हरीश पाठक के निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बोहरा, मोहन चंद्र कांडपाल, उत्तम सिंह बिष्ट, ज्योति नेगी, हेमू गोस्वामी आदि ने शोक व्यक्त किया।