Goodbye Shane Warne : छेड़खानी से लेकर ड्रग्स तक, जानिए किन-किन विवादों के चलते चर्चा में रहे शेन वॉर्न

Goodbye Shane Warne : छेड़खानी से लेकर ड्रग्स तक, जानिए किन-किन विवादों के चलते चर्चा में रहे शेन वॉर्न

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उनका निधन हो गया। बता दें कि शेन वॉर्न ने 19 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज किया था। उनके स्पिन के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज धराशायी हो जाते …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उनका निधन हो गया। बता दें कि शेन वॉर्न ने 19 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज किया था। उनके स्पिन के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज धराशायी हो जाते थे। हालांकि, इस दौरान वह अपने प्रदर्शन के साथ साथ विवादों के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते थे। जिसकी वजह से उन्हें सन् 2000 में अपनी उप कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी।

आइये जानें कि आखिर शेन वॉर्न कब कब विवादों की वजह से चर्चा का विषय रहे….

नर्स को मैसेज भेजने की वजह से गंवानी पड़ी उप कप्तानी

शेन वॉर्न पर साल 2000 में ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद वॉर्न को ऑस्ट्रेलियाई टीम की उप कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। डोना का आरोप था कि वॉर्न उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। वार्न ने फोन पर गंदी बातें की और अश्लील मैसेज भी किए।

जब ड्रग्स टेस्ट में आए पॉजिटिव

वर्ष 2003 के विश्व कप में शेन वॉर्न को ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। दरअसल, टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जब उनका टेस्ट हुआ तो साबित हुआ कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था। हालांकि, उन्होंने किसी भी नशे वाली दवा का सेवन करने से इनकार किया था। लेकिन पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

2006 में सेक्स स्कैंडल में फंसे

2006 में शेन वॉर्न का नाम एक सेक्स स्कैंडल में भी आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थीं। दोनों मॉडल्स के साथ वॉर्न की फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन में छपी थी।

Liz Hurley के साथ तीन साल चला अफेयर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और लिज हर्ले का अफेयर 2010 से 2013 के बीच चला था। इन दोनों की लव लाइफ खासी चर्चा में रही थी। वॉर्न ने हिर्ले के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने जीवन के सबसे सुखद पल लिज हर्ले के साथ बिताए थे। लिज हर्ले के अलावा भी शेन वॉर्न कई महिलाओं के साथ संबंध में थे।

यह भी पढ़ें:-आईएएस बन कर करोड़ों की ठगी करने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार