शपथ ग्रहण से पहले अखिलेश यादव ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी

शपथ ग्रहण से पहले अखिलेश यादव ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मान के …

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यादव ने ट्वीट किया, ”पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नये नजरिये की फसल खूब लहलहाएगी।” मान के शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। मान ने समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के लोगों को आमंत्रित किया था और कहा था कि राज्य के तीन करोड़ लोग भी उनके साथ शपथ लेंगे।

इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब रवाना हो गए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब एकत्र होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।”

ये भी पढ़ें-

भगवंत मान आज लेंगे सीएम पद की शपथ, कार्यक्रम में तीन लाख लोगों के जुटने का दावा