बरेली: पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

बरेली: पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

बरेली, अमृत विचार।  ममेरे भाई को बचाना सुभाषनगर में रहने वाले युवक को भारी पड़ गया। उसके रिश्ते के चाचा ने इस बात की उससे रंजिश मानते हुए गोलियों से छन्नी कर उसका कत्ल कर दिया। घर में खून से लथपथ लाश देखकर कोहराम मचा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल …

बरेली, अमृत विचार।  ममेरे भाई को बचाना सुभाषनगर में रहने वाले युवक को भारी पड़ गया। उसके रिश्ते के चाचा ने इस बात की उससे रंजिश मानते हुए गोलियों से छन्नी कर उसका कत्ल कर दिया। घर में खून से लथपथ लाश देखकर कोहराम मचा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। वहीं आरोपी चाचा व उसके साथियों का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

थाना सुभाषनगर के राजीव कालोनी अनुपम नगर में रहने वाले मुल्लू ने बताया चार महीने पहले उसके रिश्ते के भाई डोलू ने उसके अजीत को मारा था। जब इसका पता उसके 23 वर्षीय बेटे विशाल को चला तो उसने डोलू की पिटाई लगा दी। तभी से डोलू उससे रंजिश मानने लगा था। कुछ दिन पहले डोलू ने घर में जाकर विशाल के घर में तोड़फोड़ की। उसने इसकी शिकायत थाना सुभाषनगर में की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे डोलू के हौसले बुलंद हो गए।

शुक्रवार को जब मुल्लू आटो चलाने गया हुआ था। उस बीच डोलू अपने साथी मोलू, शेरा, मोगली आदि के साथ उसके घर में घुस गया। और घर में सो रहे विशाल पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। तुरंत ही पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मुल्लू को दी। जब मुल्लू ने धर पर आकर देखा तो विशाल खून में लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ था। अचानक क्षेत्र में हुइ गोलबारी से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विशाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इसका पता परिजनों को चला विशाल की मौत हो गई है। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अगर अजीत नहीं भागता तो उसको भी मार डालते
डोलू अपने साथियों के साथ असलहा लेकर आया था। जिस समय वह लोग घर में आए थे उस समय अजीत छत पर पतंग उड़ा रहा था। अजीत उन लोगों को देखकर भाग गया। अगर अजीत वहां से नहीं भागता तो उसको भी वह लोग गोली मार देते। उसके कुछ देर बाद अजीत को पता चला की डोलू ने विशाल को गोली मार दी। वह तो बच गया लेकिन विशाल मारा गया।

सत्यार्थ अनिरुद्व पंकज, एसएसपी बरेली के अनुसार मृतक के पिता ने बताया आरोपी उसके रिश्ते में भाई लगता है। आपस में चार पांच महीने पहले मृतक के ममेरे भाई को आरोपी ने थप्पड़ मारा था।जिसके बाद विशाल ने आरोपी को धप्पड़ मारा था। जिसको लेकर आपस में यह लोग रंजिश मानने लगे। और आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाद दे डाला। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: शव को सील करने के नाम पर परिजनों से लिए 15 सौ रुपये