बरेली: प्रियंका की प्रतिज्ञा को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे कांग्रेसी

बरेली, अमृत विचार। प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए कांग्रेसी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को जनता तक पहुंचा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को फरीदपुर विधानसभा के गांव को भगवंतापुर से खटेली तक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। बाजार में हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी …
बरेली, अमृत विचार। प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए कांग्रेसी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को जनता तक पहुंचा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को फरीदपुर विधानसभा के गांव को भगवंतापुर से खटेली तक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। बाजार में हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा घोषित की प्रतिज्ञा को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के तहत सभी विधानसभाओं, ब्लाकों, तहसीलों में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। महिलाओं के लिए घोषणा की गई है, संगठन से लेकर सत्ता आने पर उनको पूरी भागीदारी देने का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष के के शर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट, सरदार आदित्य सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष रोहाफ अहमद, न्याय पंचायत अध्यक्ष राम लड़ैत, वीरपाल शर्मा, शिव लाल दिवाकर, मुरारी लाल दिवाकर , परवेज जमाल खां, मुकंदी लाल यादव, कृष्णपाल श्रीवास्तव, रवि सिंह, नंदलाल राजपूत, फिरोज अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस महानगर कमेटी ने संजयनगर में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर के संजय नगर समेत कई वार्डों में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। यात्रा वार्ड नम्बर 16 संजय नगर से होती हुई वार्ड 14 ब्रह्मपुरा, 65 सुरेश शर्मा में सम्पन्न हुई। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपनी टीम के साथ लोगों से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है, प्रदेश की जनता बदहाल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के लोगों के लिए प्रतिज्ञा की है, जिसमें प्रदेशवासियों के लिए खुशहाल योजनाएं शामिल है। इस मौके पर योगेश जौहरी, विजय मौर्य, हर्षित दुबे, धर्मेश कौशल, सरबत हुसैन हाशमी, इकराम, अब्दुल हामिद, अब्दुल अल्वी, कमलेश ठाकुर, कुमकुम शर्मा, संगीता कौशल, सुचित्रा सिंह, सुनीता दुबे मौजूद रहीं।