बहराइच: खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

बहराइच: खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

बहराइच। अंटहवा गांव में स्थित एक ग्रामीण के खेत में महिला का शव पड़ा मिला है। शव बरामद होने की जानकारी पर थानाध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंचे हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम अंटहवा के सिवान निवासी बढ़ाऊ बेटा हनीफ के अरहर के खेत मे अज्ञात …

बहराइच। अंटहवा गांव में स्थित एक ग्रामीण के खेत में महिला का शव पड़ा मिला है। शव बरामद होने की जानकारी पर थानाध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंचे हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम अंटहवा के सिवान निवासी बढ़ाऊ बेटा हनीफ के अरहर के खेत मे अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला का चेहरा सड़ गया है, महिला का चेहरा स्पष्ट नही है। चेहरे पर कीड़े पड़ने से चेहरे की पहचान नही हो पा रही है। अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 साल है।

घटना की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। सीओ डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि महिला के पाएं पैर गुट्टी से नीचे पंजा तक जंगली जानवर खा गए है तथा दाहिने पैर के घुटने से नीचे एंव पैर के घुटने के नीचे पंजा के ऊपर वाले भाग का मांस जंगली जानवर खा गए हैं। देखने से अज्ञात महिला का शव करीब 15 दिन पूर्व मृत्यु का लग रहा है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही महिला की शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों में फोटो भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें-गोवा: कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगी साेनिया गांधी