बहराइच: स्टेशन जा रही महिलाओं को हाथियों दौड़ाया, पांच घायल

बहराइच: स्टेशन जा रही महिलाओं को हाथियों दौड़ाया, पांच घायल

बहराइच। जिले के धर्मापुर गांव से महिलाएं रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी हाथियों के झुंड ने रास्ते में दौड़ा लिया। इससे पांच महिलाएं घायल हो गईं। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना किया है। निरंतर हाथियों के हमले से ग्रामीण …

बहराइच। जिले के धर्मापुर गांव से महिलाएं रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी हाथियों के झुंड ने रास्ते में दौड़ा लिया। इससे पांच महिलाएं घायल हो गईं। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना किया है। निरंतर हाथियों के हमले से ग्रामीण काफी परेशान हैं।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के विभिन्न वन रेंज में हाथियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। कहीं फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो कहीं मकान को तहस नहस किया जा रहा है। अब राह चलते लोग भी हाथियों के झुंड का शिकार होने लगे हैं। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर निवासी रीतू देवी पत्नी प्यारेलाल, मुन्नी देवी पत्नी रमेश कुमार, ज्योति पत्नी शंकर, बांटी देवी पत्नी राजकुमार और रामावती पत्नी हरद्वारी गांव से पैदल रेलवे स्टेशन मूर्तिहा जा रही थी। रास्ते में हाथियों का झुंड आ गया। हाथियों के झुंड ने महिलाओं को दौड़ा लिया।

महिलाओं ने भागकर जान बचाई, लेकिन सभी भगदड़ और बचाव में घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से सभी सीएचसी पहुंचाया गया। हाथियों के आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। मूर्तिहा रेंज के वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सभी हाथी को जंगल की ओर भगाने में सफल रहे। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि हाथियों का मूवमेंट है। लोग संभलकर चलें, जिससे हमले से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद पुलिस का दावा- फेक है सामूहिक बलात्कार का मामला, महिला ने रची थी साजिश