अयोध्या: कल से होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन, सीसीटीवी की निगरानी में जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से जनपद के पांच केंद्रों पर शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3.91 लाख कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉपियां सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए दूसरे जनपदों से …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से जनपद के पांच केंद्रों पर शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3.91 लाख कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉपियां सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए दूसरे जनपदों से कॉपियां आई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, फार्ब्स इंटर कॉलेज और राजकरण वैदिक पाठशाला में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस काम के लिए करीब 22 सौ शिक्षक लगाए गए हैं। करीब 15 दिनों में कॉपियों को जांच लिया जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज में 58,249, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में 97,669 उत्तर पुस्तिका इंटर की जांची जाएगी। वहीं मनोहर लाल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1, 02,613, फार्ब्स इंटर कॉलेज में 87,094 और वैदिक पाठशाला में 46,089 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है।