अयोध्या: शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

अयोध्या: शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद अयोध्या की तारुन ब्लॉक इकाई के सदस्यों व अध्यापिकाओं ने जिला उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा की अगुवाई में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया। ब्लॉक मीडिया प्रभारी करुणा वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद अयोध्या की तारुन ब्लॉक इकाई के सदस्यों व अध्यापिकाओं ने जिला उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा की अगुवाई में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया।

ब्लॉक मीडिया प्रभारी करुणा वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक ज्ञापन के मुख्य बिन्दु 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। साथ ही विकलांग, गर्भवती, गंभीर बीमारी से ग्रसित व एकल महिला शिक्षिकाओं की निर्वाचन ड्यूटी ना लगाई जाए।

बीआरसी स्तर पर महिलाओं के बाल्य देखभाल अवकाश, मेडिकल अवकाश व अन्य अवकाश का निस्तारण शीघ्र किया जाए। जिससे महिलाओं को बीआरसी के चक्कर न काटना पड़े। खंड शिक्षा अधिकारी ने इन बिंदुओं को संज्ञान में लिया व इनके निस्तारण के लिए पूर्ण आश्वासन दिया।

पढ़ें: अयोध्या में न्यूनतम पारा 3.5 तक पहुंचा, ठिठुर रहे हैं लोग..निगम ने कंबल भी नहीं बांटे

सभी महिला शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रावती गोस्वामी, मंत्री पूनम त्यागी कोषाध्यक्ष शशिबाला, संगठन मंत्री सविता सिंह, विभा साव रईसा बेगम, ममता तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रही।

अयोध्या: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जानें पूरा मामला

जिले के रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगापुर मजरे बदन का पुरवा में फंदे से लटका युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय शुभम पुत्र स्व राम मनोहर के रूप में हुई। उसका शव घर की पहली मंजिल पर बने टीन शेड के कमरे मे अंगोछे से लटका मिला। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…