अयोध्या: कृषक गोष्ठी में टिकाऊ खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा बल्दीराय ब्लॉक के गांव डोभियारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में किसान दिवस पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषक गोष्ठी की अध्यक्षता अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. वेद प्रकाश द्वारा की गई। स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांव को …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा बल्दीराय ब्लॉक के गांव डोभियारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में किसान दिवस पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषक गोष्ठी की अध्यक्षता अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. वेद प्रकाश द्वारा की गई। स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांव को अंगीकृत करने के उद्देश्य व टिकाऊ खेती पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सीताराम मिश्रा द्वारा मौसम आधारित खेती, मौसम व समय से खेती की उपयोगिता पर व्यख्यान दिया गया। साथ ही किसानों को यह भी विश्वास दिलाया की समय-समय पर मौसम की जानकारी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में महिला किसानों की अच्छी सहभागिता रही। कृषि जीव रसायन विज्ञान विभाग की हेड डॉ. प्रतिभा सिंह ने महिला किसानों से आह्वान किया की वह अपने नियमित गृह कार्यों के उपरान्त जीविकोपार्जन व खुशहाल जीवन शैली के लिए घर पर ही रहकर विभिन्न प्रकार से आय के स्रोत बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार युवक की हुई मौत, दो घायल
महिला किसान घर पर ही 10-20 के समूह में अचार, पापड़, जैम, जैली इत्यादि का निशुल्क प्रशिक्षण का प्रबंध स्वयं कर सकती हैं। डॉ. समीर कुमार सिंह ने फसलों के कीट व रोगों से सम्बंधित जानकारी दी गयी। ग्राम प्रधान निर्मल सिंह द्वारा कार्यक्रम की उपयोगिता व ग्रामसभा की तरफ से वैज्ञानिक मंडल को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें:-Harbhajan Singh Retirement: हरभजन सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2016 में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच