अयोध्या: आय दोगुनी करनी है तो करें सतावर की खेती

अयोध्या: आय दोगुनी करनी है तो करें सतावर की खेती

अयोध्या। जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से किसानों की आय दोगुना किए जाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को सतावर की आधुनिक खेती व पोषक तत्व की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ. स्नेहा सिंह ने बताया कि सतावर एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। सतावर की कंदील जड़े मधुर …

अयोध्या। जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से किसानों की आय दोगुना किए जाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को सतावर की आधुनिक खेती व पोषक तत्व की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ. स्नेहा सिंह ने बताया कि सतावर एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। सतावर की कंदील जड़े मधुर व रस युक्त होती हैं।

इसकी औषधीय गुणवत्ता बुद्धिवर्धक दुग्धवर्धक, बलकारक, मानसिक रोग, अतिसार वात, पित्त विकार दूर करने वाली है। इसकी खेती के लिए बलुई, बलुई दोमट, लाल मिट्टी, जिसमें जल निकासी की उचित व्यवस्था हो वह ठीक होती है। इसकी बुवाई में प्रति हेक्टेयर 2.00 से 2.50 किलोग्राम की बीज की आवश्यकता होती है।

इसकी नर्सरी बेड के रूप में, पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखते हैं। लगभग 1 माह के बाद बीजों का अंकुरण होता है, नर्सरी में मई के अंतिम सप्ताह में बोये गए बीज अंकुरण के पश्चात मध्य जुलाई से अगस्त तक तैयार मुख्य खेत में रोपित किया जाता है। अच्छी पैदावार के लिए महीने में एक बार निराई गुड़ाई की आवश्यकता होती है।

पढ़ें: स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हुयी तो फिर होगा किसान आंदोलन: भाकपा

सतावर रोपाई के 24 से 30 माह बाद पौधे की खुदाई सर्वोत्तम है, जो दिसंबर व जनवरी माह के मध्य में किया जाना चाहिए। जिससे प्रति हेक्टेयर 60 से 80 क्विंटल सुखी शतावर प्राप्त की जा सकती है।

अयोध्या: पुलिस व एसओजी की टीम को मिली बड़ी सफलता, सात लुटेरे गिरफ्तार..एक फरार

जिले में पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपियों से दो लूटी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। साथ ही पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…..