अयोध्या: पुलिस व एसओजी की टीम को मिली बड़ी सफलता, सात लुटेरे गिरफ्तार..एक फरार

अयोध्या: पुलिस व एसओजी की टीम को मिली बड़ी सफलता, सात लुटेरे गिरफ्तार..एक फरार

अयोध्या। जिले में पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपियों से दो लूटी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। साथ ही पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को थाना कैंट …

अयोध्या। जिले में पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपियों से दो लूटी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। साथ ही पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार को थाना कैंट व एसओजी की टीम की टीम को सूचना मिली की जगदीशपुर नहर पुलिया के लुटेरे बैठे हैं। पुलिस ने जैसे ही दबिश दी तो सब भागने इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सात आरोपी पकड़ लिए गए, जबकि एक फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव उर्फ छोटू, आदित्य पाण्डेय उर्फ गगन, आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल, अंकित निषाद पुत्र राधेश्याम, हर्षित सिह, रितेश लाला, अभिषेक दूबे, नितिन दूबे को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: भारत में Omicron के मिले दो और केस, गुजरात में विदेश से आए पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आकर हुए संक्रमित

इस दौरान रितेश लाला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सभी आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लूटी गई एचएफ डीलक्स व वीवो मोबाइल फोन और जनपद गोण्डा थाना नवाबगंज से सम्बन्धित मोटरसाइकिल पल्सर को बरामद कर लिया गया है।

अयोध्या: भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या, महिला समेत पांच घायल

जिले के तारुन में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दो पटीदारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना में महिला समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएसपी के घटनास्थल पर निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार है।