अयोध्या कैंट जंक्शन का भी होगा सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार पर बनेंगी पेंटिंग

अयोध्या कैंट जंक्शन का भी होगा सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार पर बनेंगी पेंटिंग

अयोध्या। रेलवे अब अयोध्या कैंट जंक्शन का भी सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन से कैंट हुए स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं तो उपलब्ध कराई ही जाएंगी। साथ ही यात्रियों को फील गुड कराने के लिए स्टेशन के प्रवेश द्वार की दीवारों पर प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ी पेंटिंग व बोर्ड लगाए जाएंगे। …

अयोध्या। रेलवे अब अयोध्या कैंट जंक्शन का भी सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन से कैंट हुए स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं तो उपलब्ध कराई ही जाएंगी। साथ ही यात्रियों को फील गुड कराने के लिए स्टेशन के प्रवेश द्वार की दीवारों पर प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ी पेंटिंग व बोर्ड लगाए जाएंगे। इंफ्रास्टक्रचर में स्टेशन पर पंखे व बेंच की संख्या बढ़ाई जाएंगी।

मंगलवार को अयोध्या कैंट जंक्शन और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्रालय, रेल यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने यात्रियों से बात की। साथ ही सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद कैंटीन संचालकों की आईडी व रजिस्टर चेक करवाया। रमेश चंद्र रत्न को सब कुछ ठीक ठाक मिला तो उन्होंने स्टेशन को दस हजार रुपये अवार्ड देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ ही रही है, लेकिन कैंट को भी अच्छे ढंग से संवारा और सजाया जाएगा। इसके लिए स्टेशन की दीवारों पर जगह-जगह प्रभु राम के जीवन से जुड़ी व संदेश देती पेंटिंग बनाई जाएंगी।

प्लेटफार्म के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश देते हुए स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से तीन दर्जन बेंच, दो दर्जन पंखे बढ़ाने को कहा। साथ ही खराब हुई चीजों की रिपेयरिंग करने का भी आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से स्टेशन की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर स्थानीय अधिकारियों की प्रशंसा की। स्टेशन पर सुरक्षा, संरक्षा व स्वच्छता ठीक-ठाक मिलने के बाद उन्होंने दस हजार के अवार्ड की घोषणा की।

रामलला का दर्शन करने के बाद अयोध्या धाम स्टेशन का करेंगे निरीक्षण

टीम ने इससे पहले लखनऊ, अमेठी व बाराबंकी के स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। बाराबंकी में स्टेशन पर जुर्माना भी लगाया है। अयोध्या कैंट जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंची टीम में बोर्ड के मेंबर प्रकाश पाल, जयंती लाल जैन व एडीआरएम बीएस यादव भी मौजूद रहे। टीम मंगलवार को अयोध्या में ही रात्रि प्रवास करेगी। सुबह रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद अयोध्या धाम जंक्शन का निरीक्षण करेगी।