संभल: पति से कहासुनी होने पर पत्नी ने आग लगाकर दी जान, कोहराम

संभल: पति से कहासुनी होने पर पत्नी ने आग लगाकर दी जान, कोहराम

संभल/असमोली,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का शुक्रवार को सुबह के समय में पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाहिता के परिवार के सभी लोग अपने भाई के घर गए थे। घर में विवाहिता और उसका ससुर घर में अकेले थे। विवाहिता ने घर के कमरे में बंद होकर …

संभल/असमोली,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का शुक्रवार को सुबह के समय में पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाहिता के परिवार के सभी लोग अपने भाई के घर गए थे। घर में विवाहिता और उसका ससुर घर में अकेले थे। विवाहिता ने घर के कमरे में बंद होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन घर आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलने पर मायके वाले आए और विवाहिता के ससुराल पक्ष पर मारने का आरोप लगाते हुये तहरीर देने की तैयारी कर रहे है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी बृजपाल ने छह वर्ष पहले अपनी बेटी पिंकी वर्मा की शादी संभल जनपद के थाना असमोली के गांव एंचोड़ा कम्बोह निवासी रघुवीर के बेटे कामेश्वर वार्मा के साथ की थी।

शुक्रवार सुबह के समय में विवाहिता के परिवार वाले और पति कामेश्वर अपने बड़े भाई भूदेव के बेटे के जन्म दिन पर जा रहे थे। विवाहिता का पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाहिता के ससुराल वाले सभी लोग हसनपुर को चले गए। विवाहिता और उसका ससुर रघुवीर घर में रह गये। शाम के समय में विवाहिता अपने घर के एक कमरे में बंद होकर आग लगा ली। ससुर ने कमरे से धुएं निकलते हुए देखा तो सोर मचाया।

जिसर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुये। लोगों ने कमरे में जमीन पर पड़ी विवाहिता को देखा तो होश उड़ गए। विवाहिता के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे। वहीं विवाहिता के पति कामेश्वर वर्मा ने अपनी ससुराल वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए। विवाहिता के ससुराल पक्ष वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वाले तहरीर देने के लिए तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताजा समाचार

रूस और यूक्रेन ने रातभर किए एक-दूसरे पर हवाई हमले, 100 से अधिक ड्रोन देखे गए
Good News: योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिये खोल खजाना, न्यूनतम मानदेय के साथ मिलेगा पीएफ, जानिए क्या होगी भर्ती प्रकिया
लखनऊ में फैला म्यांमार के साइबर ठगों का नेटवर्क, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह की तलाश जारी, जानें कैसे बना रहे लोगों को शिकार
शाहजहांपुर में कंबाइन फोरमैन की गला दबाकर हत्या, धारदार हथियार से फोड़ दीं आंखें
Bareilly: मस्जिद के गेट पर हत्या...तीन दिन पहले भी हुआ था तौहीद और जाहिद पर हमला
बदायूं: शराब पीने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो युवक घायल