अमेठी: मंत्री मोहसिन रजा ने विरोधियों पर साधा निशाना, मोदी व योगी पर दिया यह बड़ा बयान

अमेठी। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा आज जिले के विकासखंड शुकुल बाजार पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गॉड ऑफ ऑनर लेने के बाद प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा विकासखंड में बने सभागार पहुंचे जहां उनके साथ अमेठी जनपद की तेजतर्रार मुख्य विकास अधिकारी …
अमेठी। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा आज जिले के विकासखंड शुकुल बाजार पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गॉड ऑफ ऑनर लेने के बाद प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा विकासखंड में बने सभागार पहुंचे जहां उनके साथ अमेठी जनपद की तेजतर्रार मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे मौजूद थे। बताते चलें मोहसिन रजा 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार योगी सरकार में मंत्री बने और अमेठी के प्रभारी मंत्री बनाए गए जहां साढे चार वर्षों में पहली बार उनका शुकुल बाजार मुख्यालय पर आना हुआ जहां मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिला सशक्तिकरण को देखते हुए महिलाओं की विकास और समाज में भागीदारी को देखते हुए अच्छा लग रहा है जब तक देश की आधी आबादी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलेगी तब तक राष्ट्र का विकास पूर्णता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं विकास एक साथ चल रहा है वैश्विक महामारी में टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है 2 गज की दूरी और मास्क बहुत जरूरी पर बल दिया तथा आवास, शौचालय, नाली, खड़ंजा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया।
वहीं अल्पसंख्यक मंत्री व अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कोविड टीकाकरण पर प्रकाश डालते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में टीकाकरण कराने की अपील की और यह भी कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण निशुल्क और जितनी आवश्यकता है उतनी मात्रा में मौजूद है। प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और प्रदेश योगी के हाथों में सुरक्षित है उन्होंने कहा आज जिस रफ्तार से राष्ट्र विकास कर रहा है जिस तरह से गरीबों, बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं के सम्मान और विकास की योजनाएं भाजपा सरकार मोदी सरकार और योगी सरकार चला रही हैं ऐसा आजादी के बाद से पिछली सरकारों तक नहीं हुआ।
पिछली सरकारों ने जमकर भ्रष्टाचार किया अगर वहां से 100 पैसे विकास के लिए आते थे तो पचासी पैसे भ्रष्टाचार में खर्च हो जाते थे 15% में काम कराया जाता था और उसमें भी आधा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। आज केंद्र से जो भी पैसा आता है शत प्रतिशत विकास कार्यों में और लाभार्थी के खाते में सीधे दिया जाता है बीच में किसी की दलाली नहीं चलती भ्रष्टाचार का कोई भी मामला आज तक नहीं आया। उन्होंने देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जितना विकास आजादी के 63 सालों में नहीं हुआ उससे ज्यादा विकास केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा सरकार ने किया।
उन्होंने कहा अन्य सरकारों में वंशवाद परिवारवाद जातिवाद का बोलबाला था लेकिन भाजपा सरकार में ना तो जातिवाद के लिए कोई जगह है ना वंशवाद के लिए और ना परिवारवाद के लिए। भाजपा सरकार में गुंडागर्दी पर लगाम लगी है और गुंडागर्दी करने वाले लोगों को उनकी जगह पर भेज दिया गया है उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपा मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस कि सर्वे सर्वा सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए का अन्य सरकारों में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था आतंकवादियों को पनाह दिया जाता था तथा किसान बेरोजगार नौजवान की सुनने वाला कोई नहीं था।
महिलाओं को आज भाजपा सरकार में ही पूरा सम्मान मिला है प्रभारी मंत्री ने कहा बिना गांव के विकास के राष्ट्र का विकास संभव नहीं इसलिए गांव के विकास के लिए किसानों के विकास के लिए गरीबों बेरोजगारों नौजवानों के विकास के लिए महिलाओं के विकास के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया उन्होंने कहा आज भाजपा की सरकार आप की सरकार है और आपकी सरकार आपके द्वार खड़ी है उन्होंने कहा 2019 तक हमने 6लाख अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ अमेठी में दिया था आज यह संख्या 6लाख से काफी ऊपर पहुंच चुकी है ।
भाजपा सरकार में जिन लोगों ने जनता का शोषण करके गरीबों का शोषण करके गरीबों का खून चूस कर अकूत दौलत बटोरी थी ऐसे लोगों की संपत्ति जप्त की जा रही है तथा गुंडों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा देश को 56 इंच की छाती वाला मोदी चाहिए और प्रदेश को योगी के दिलवाला मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ जनता को जाता है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही किसानों बेरोजगारों नौजवानों और महिलाओं का सम्मान निहित है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा जात धर्म और वंश की राजनीति करने वालों का अब समय समाप्त हो गया है उन्होंने अपने आप को जनता का नौकर और जनता का सेवक बताया।
इस दौरान थाना अध्यक्ष शुकुल बाजार विश्वनाथ यादव ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर रखे थे जहां प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था वही प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने जनता को संबोधित करने के बाद जनता की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करने के लिए मात्र अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया उन्होंने कहा देश के अल्पसंख्यकों और मुसलमानों का हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही निहित है। विकासखंड शुकुल बाजार का निरीक्षण किया और विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत आम, पीपल, नीम, पकड़िया, जामुन, बरगद जैसे कई फल और छायादार तथा 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे ने भी वृक्षारोपण किया जिस दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे, क्षेत्राधिकारी मनोज यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, संचालक डॉ रमेश सिंह, एडीओ पंचायत विजय यादव, सीएचसी अधीक्षक सुशील कुमार, प्रधान प्रतिनिधि रविंदर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल, अरविंद मिश्रा, पूर्व प्रधान उदय नारायण मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध जन भाजपा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता अधिकारीगण व संभ्रांत जन तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।