हल्द्वानी: कोविड टेस्ट के अधिक दाम वसूलने वाले लैब संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस-प्रशासन ने मुखानी स्थित पैथ काइंड लैब के संचालक को कोविड टेस्ट का निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न अभियोगों में रिपोर्ट दर्ज की गई। मुखानी स्थित पैथ काइंड लैब में एक युवक मंगलवार को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने पहुंचा। इस टेस्ट का 700 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस-प्रशासन ने मुखानी स्थित पैथ काइंड लैब के संचालक को कोविड टेस्ट का निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न अभियोगों में रिपोर्ट दर्ज की गई।
मुखानी स्थित पैथ काइंड लैब में एक युवक मंगलवार को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने पहुंचा। इस टेस्ट का 700 रूपये निर्धारित होने के बावजूद 1200 वसूल किया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर में की गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार हरीश राम, मुखानी एसओ सुशील कुमार, आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने लैब में छापा मारा।
ओवररेटिंग की पुष्टि पर पुलिस ने मौके से लैब संचालक महेंद्र सिंह रावत निवासी डहरिया, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई त्रिभुवन अधिकारी की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, आपदा प्रबंधन एक्ट और जालसाजी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।