मुरादाबाद: होली पर छाएगा चमत्कारिक रंगों का जादू, नए-नए ढंग की पिचकारियों से सजी दुकानें

मुरादाबाद: होली पर छाएगा चमत्कारिक रंगों का जादू, नए-नए ढंग की पिचकारियों से सजी दुकानें

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली का त्योहार निकट आते ही बाजारों की छटा अदभुत नजर आने लगी है। दुकानों व शोरूमों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी हुई है। मिठाईयों के अलावा रंगों व कपड़ों की दुकानों पर भी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं दुकानों पर तरह-तरह के रंग और पिचकारियां मौजूद हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली का त्योहार निकट आते ही बाजारों की छटा अदभुत नजर आने लगी है। दुकानों व शोरूमों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी हुई है। मिठाईयों के अलावा रंगों व कपड़ों की दुकानों पर भी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं दुकानों पर तरह-तरह के रंग और पिचकारियां मौजूद हैं। इन सबके बीच इस बार का विशेष आकर्षण चमत्कारिक रंग रहेंगे।

होली को लेकर लोगों ने करीब एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाना शुरू कर दिए हैं। युवा व बच्चे बाजारों में सजी दुकानों पर पहुंच खरीदारी में जुटे हैं। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है, जिसके चलते रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। इसके साथ ही रंगों और पिचकारियों की भी बिक्री जोरों पर है। मुख्य दुकानों के साथ छोटी-छोटी दुकानें और ठेले भी रंगों से रंगे हुए हैं। बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है।

चमत्कारी रंग भी आए बाजार में
साफ कपड़ों पर किसी हुरियारे ने रंग डाल दिया तो गुस्सा होना लाजमी है। इस गुस्से को हंसी में बदलने के लिए बाजार में चमत्कारी रंग आ गया है। रंग विक्रेता अंकित भाटिया ने बताया कि यह ऐसा रंग है जो कपड़ों पर गिरने के बाद गहरा दिखाई देगा। लेकिन, कुछ देर बाद हवा में गुम हो जाएगा। इसकी विशेषता है कि यह रंग देखने में काफी तेज है, जब इसको डाला जाएगा तो बेहद गहरा दिखाई देगा। उसके बाद 10 मिनट में कपड़े फिर वैसे ही हो जाएंगे।

कलर वाले पटाखे भी बाजार में
दीपावली पर तेज धमाके वाले पटाखे की आवाज तो आम बात है। लेकिन, रंगों के धमाके के साथ गुलाल उड़ना यह नई बात है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रंग वाले पटाखों की। जो कलर स्मॉग के नाम से प्रचलित हैं। इस बार होली पर इन रंगों ने धूम मचा रखी है। साथ ही पिचकारी की भी बड़ी रेंज बिक्री के लिए मौजूद है। 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी। इसके लिए बाजार तैयार है। होली के रंगों के धमाके और पिचकारी की बड़ी रेंज बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

शुगर फ्री गुझिया भी उपलब्ध
होली का त्योहार गुझिया के बिना अधूरा रहता है। लेकिन, डाइबिटीज के रोगी इसका स्वाद नहीं ले पाते। अब उनके लिए भी गुझिया का स्वाद ले पाना आसान होगा, क्योंकि बाजार में शुगर फ्री गुझिया भी मौजूद है। इसकी बड़ी रेंज तैयार है, जिसे बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

ताजा समाचार