रामपुर : सीओ संभल के बयान पर नकवी बोले-हमारा देश अकेला धर्मावलंबियों का देश है, सभी लोग होली आराम से मनाएं

रामपुर : सीओ संभल के बयान पर नकवी बोले-हमारा देश अकेला धर्मावलंबियों का देश है, सभी लोग होली आराम से मनाएं

रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

रामपुर,अमृत विचार। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सीओ संभल के बयान पर कहा कि हमारे देश में तमाम तरह के त्योहार हैं। हमारा देश एक अकेला देश है जोकि, सभी धर्मावलंबियों का देश है। यहां पर होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस आदि पर्व होते हैं। कभी-कभी संवेदनशील मुद्दों को प्रशासनिक संवैधानिक रूप से सौहार्द को मजूबती के साथ रखने के लिए सचेत करता है। 

शंकरपुर स्थित अपने आवास पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी लोग होली आराम से मनाएं समाज के लोग काफी समझदार हैं। इसमें किसी को भी सांप्रदायिक तड़का लगाने की कोशिश नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों की आदत हो गई है कि समावेशी बात होगी,तो सांप्रादायिक बाद करेंगे। रठौंडा किसान मेला वर्षों से होता आ रहा है। कलाकारों के द्वारा जय श्रीराम का मंचन होता है। हमारा देश सनातन और सुशासन की ओर चल रहा है। सुशासन राम राज की बात करता है। कुछ लोग सनातन पर सियासी वार करने के हिस्ट्रीशीटर हो गए हैं। सनातन किसी मजहब से जुड़ा नहीं है। दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता भारत है। 

इंडिया के गेंदबाज शमी पर बोलते हुए कहा कि शमी बेहतर खिलाड़ी हैं,जो लोग फतवेबाजी की बात करते हैं। कहीं न कहीं यह लोग सुपारी लेकर मानसिक कन्फ्यूजन पैदा करते है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि में होली के विवाद को बोलते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। सनातन आस्था के महाकुंभ में जिस स्वच्छता और सुविधा के साथ महाकुंभ ने 70 करोड़ लोगों ने भागेदारी की है। यह किसी भी देश के लिए सबक और उदाहरण भी है। पूरी दुनिया कुंभ की सफलता को लेकर एक  दाहरण के तौर पर देख रही है। कुछ लोग शुरू से ही इस पर किस तरह से भय पैदा करके लोगों में कन्फ्यूज करने की कोशिश कर रहे।

ये भी पढे़ं : रामपुर : दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तलाक, 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 

ताजा समाचार

UN के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस और मोहम्मद यूनुस के बीच घरेलू मुद्दों और रोहिंग्या स्थिति पर हुई चर्चा 
Etawah: सैफई में समाजवादी रंग, अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
अमेरिका : 'हमास का समर्थन' करने की वजह से वीजा गंवाने वाली भारतीय छात्रा स्वदेश लौटी 
Etawah में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत: होली खेलकर आने के बाद घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत, हत्या का आरोप
'अगर वह हमारे लिए गाएंगे तो आभारी रहूंगा', जावेद अख्तर ने की पाकिस्तानी गायक मुअज्जम अली खान की सराहना 
शाहजहांपुर: होली पर दो पक्षों में विवाद होने पर चले ईंट-पत्थर और लाठी डंडे