Kanpur में BJP के 46वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालायों में हुआ झंडारोहण, केसरिया झंडा फहराने के साथ हुई आतिशबाजी, लगे जय हिंद के नारे

क्षेत्रीय-जिला कार्यालयों में हुये कार्यक्रम, उत्तर में वर्तमान व पूर्व सांसद जुटे

Kanpur में BJP के 46वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालायों में हुआ झंडारोहण, केसरिया झंडा फहराने के साथ हुई आतिशबाजी, लगे जय हिंद के नारे

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को भाजपा कार्यालय केसरिया झंडे से पट गये। क्षेत्रीय मुख्यालय से लेकर जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा रोहण किया। उत्तर जिला कार्यालय में तो जमकर आतिशबाजी हुई। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिठाई के साथ भंडारा वितरण किया।

खास बात यह रही की वर्तमान सांसद रमेश अवस्थी और पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी एक मंच पर दिखे। जिसके जरिये भाजपा ने एकजुटता का संदेश भी दिया। इसी तरह क्षेत्रीय व दक्षिण जिलाकार्यालय के साथ ही भाजपा नेताओंन  अपने घरों पर भी भाजपा का झंडा फहराया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

बीजेपी झंडा कानपुर

उत्तर जिला कार्यालय पर पार्टी ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जन उपस्थित रहे। झंडारोहण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित राष्ट्रवादी पार्टी है। पार्टी के वैचारिक और संगठनात्मक संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रारंभ से ही दृढ़ हैं।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राय, दीपू पांडे, सुरेश अवस्थी, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित,  उमेश निगम,आनंद मिश्रा, रोहित साहू, जनमेजय सिंह,  आशा पाल, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, अवधेश सोनकर, सीमा एमबीए, सुनीता गौड़, शिवांग मिश्रा, अंशु ठाकुर, अनुपम मिश्रा,सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

क्षेत्रीय कार्यालय में आगे के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। प्रकाश पाल ने कहा कि 6 से 13 अप्रैल के बीच प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

7 अप्रैल को बूथों पर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 8 व 9 अप्रैल को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे। 10 से 13 अप्रैल तक पार्टी गांव/ बूथ चलो अभियान चलाएगी। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। यहां पूनम द्विवेदी, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, अरुण पाठक, रघुनंदन भदोरिया, राधेश्याम पांडे, जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, आलोक शुक्ला मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में DM के पिता की भी नहीं सुन नहीं पुलिस: बोले- गलत तरीके से शांतिभंग में फंसा दिया, थाने और एसीपी कार्यालय के लगा रहे चक्कर