उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की सूची जारी, कार्यकारिणी व पदाधिकारियों में कानपुर के लोगों के भी नाम

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की सूची जारी, कार्यकारिणी व पदाधिकारियों में कानपुर के लोगों के भी नाम

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। कमेटी में शहर के व्यापारियों को भी स्थान मिला है। सत्र 2025-28 के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश युवा महामंत्री की मौजूदगी में की गई। 

प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, प्रदेश युवा महामंत्री योगेन्द्र सिंह, संगठन महामंत्री सन्त मिश्रा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश युवा व्यापार मंडल की जिम्मेदारी सौंपते हुए एक माह में प्रदेश कार्यसमिति गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने कहा कि प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष में आलोक जैन मयूर (ललितपुर), मनीष त्रिपाठी (कानपुर) अरविन्द मिश्रा (मथुरा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश युवा उपाध्यक्ष में दीपक मिश्रा (हमीरपुर) व दीपेन्द्र बुधोलिया (हमीरपुर राठ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

गौरव बल्लभ गुप्ता (शाहजहांपुर) अनिल सेठ (बनारस) योगेश रखवानी (आगरा) दिलीप गुप्ता (बांदा) उन्नीकृष्णन (कानपुर ग्रामीण) अमित निखरा (उरई) गणेश वाष्र्णेय (एटा) अकुंर श्रीवास्तव को शामिल किया गया। अरुण राय (झांसी) अम्बुश दयाल (कानपुर) मो. अनीस (रायबरेली) अभिनव गुप्ता (कासगंज) देशदीपक यादव (फिरोजबाद) शामिल किए गए। कमेटी में सयुंक्त महामंत्री पद पर किशोर बुधरानी (आगरा) अभिजात सिंह (बलिया) अकुंश गुप्ता (बरेली) लक्ष्मण प्रसाद (शाहजहांपुर) के नाम का ऐलान हुआ। इसके अलावा 21 मंत्री एंव 12 संगठन मंत्री की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पूर्वान्चल एंव पश्मिांचल क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष एंव जिला महामंत्री को भी मनोनीत किया गया है।

लखनऊ में सम्मेलन

व्यापारी नेताओं की ओर से बताया गया कि 23 मार्च 2025 को प्रदेश का व्यापारी सम्मेलन लखनऊ के अटल कन्वेन्सन सेन्टर में होने जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में युवा पदाधिकारी भारी संख्या में भाग लेंगे। इसके साथ शीघ्र ही युवा व्यापार मडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाकर एकजुटता का संचार किया जाएगा ताकि व्यापारी वर्ग पर होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठायी जा सके।

शहर से यह हुए शामिल

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश  पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी में कानपुर नगर से मनीष त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंबुश दयाल  उपाध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण से आईआईटी व्यापार मंडल महामंत्री उन्नीकृष्णन को प्रदेश उपाध्यक्ष, वारासिरोही से नरेश द्विवेदी को प्रदेश मंत्री, चौबेपुर से नवीन गुप्ता एवं अतुल शुक्ला को  प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: जेब में होगा एआई, हुक्म बजाएंगे रोबोट, ड्रोन से माल की आवाजाही, पांच साल में बदलने वाली है तस्वीर, IIT के निदेशक ने कहा ये...

 

ताजा समाचार

Playoff Week में अब होगा आर या पार, आत्मविश्वास से उतरेगी मुबंई, LSG को करना होगा संघर्ष 
लखीमपुर खीरी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजन बोले- जहरीला पदार्थ देकर मार डाला
सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार ने न्यूज चैनलों को जारी की गाइडलाइंस, कहा- Defense Operations की लाइव कवरेज से बचें
लंदन में सामने आया पाकिस्तान उच्चायोग का असली चेहरा, सरे आम दी भारतियों को धमकी, आमने-सामने हुए भारत और पाक प्रदर्शनकारी
IPL में अब 300 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहींः रिंकू सिंह 
फोन में रील देखने से अच्छा है कि पढ़ाई करें: कानपुर में मेधावी निशांत ने पहलगाम हिंसा पर कहा- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार