Gonda News : आठवीं की छात्रा ने सीएम को बताया जिले का इतिहास,  मुख्यमंत्री गदगद 

सीएम ने छात्रा प्रिसीं व महक को सराहा, फोटो भी खिंचाई

Gonda News : आठवीं की छात्रा ने सीएम को बताया जिले का इतिहास,  मुख्यमंत्री गदगद 

Gonda, Amrit Vichar : बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा की उपलब्धियों से गदगद दिखे‌। सीएम को कक्षा आठ की एक छात्रा ने जिले का इतिहास बताया तो दूसरी ने रोबोट बनकर मुख्यमंत्री को एआई तकनीक समझाई। दोनों छात्राओं की प्रतिभा से प्रसन्न मुख्यमंत्री ने उनके प्रतिभा की सराहना की। छात्राओं ने सीएम को खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी का लिखा गोंडा गौरव गीत का मोमेंटो भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी छात्राओं के साथ फोटो खिंचाई और उन्हें बधाई दी।  

बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंर्तगत चयनित किए गए लाभार्थियों को ऋण वितरण करने गोंडा पहुंचे थे। स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने भी अपना स्टाल लगा रखा था। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी बेसिक शिक्षा के स्टाल पर पहुंचे। स्टाल पर एआरपी राखाराम गुप्ता के साथ झंझरी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर ईंधा में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा प्रिंसी तिवारी व उच्च प्राथमिक विद्यालय पथवलिया की छात्रा महक मौजूद थी।

सीएम ने दोनों से सवाल जवाब किया। प्रिंसी तिवारी ने सीएम को जिले का इतिहास सुनाया तो रोबोट बनी महक ने सीएम को एआई तकनीक समझाई। सीएम ने महक से रोबोट का कार्य पूछा तो उसने बिना झिझक इसकी जानकारी दी। एआरपी राखाराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जिले में पहला इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल लैब स्थापित किए जाने की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री गदगद दिखे। उन्होने बच्चों के साथ फोटो खिंचाई और उन्हे शाबासी दी। छात्राओं ने सीएम योगी को खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी डा समय प्रसाद पाठक का लिखा गोंडा गौरव गीत का मोमेंटो भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें- श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव 2025 : पंकज त्रिपाठी के राग दरबारी के अंश भाग पाठन ने दर्शकों का जीता दिल