अपने पीले दांतों से है परेशान! तो करे इस फल का इस्तेमाल, मोतियों से चमकेंगे आपके दांत

अमृत विचार। कौन नहीं चाहता कि उसके दांत मोतियों से चमके। हमलोग रोजमर्रा में कई चीज़ो पर ध्यान नहीं दे पाते है। हमारा रहन-सहन आज इस तरह का हो चुका है कि हम चाह कर भी इसे बदल नहीं पाते है। आजकल पीले दांत की समस्या बहुत से लोगो में देखी गयी है,दांतो पर चढ़ी ये पीली परत अक्सर लोगो के शर्मिंदगी का कारण तक बन जाते है। इसके कई कारण होते है-जैसे खाने पीने की आदत, दवा, चाय, कॉफ़ी कोल्ड, ड्रिंक एनर्जी ड्रिंक धूम्रपान इत्यादि।
अगर आपको अपने पीले दातों से छुटकारा चाहिए। तो आप केले का सेवन कर सकते है। आपको बता दे कि केला सिर्फ एक फल नहीं बल्कि कई रोगो का इलाज भी है। ये सिर्फ आपकी सेहत नहीं बल्कि सूरत से लेकर आपकी स्माइल का भी ध्यान रखता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की केला ही नहीं बल्कि केले का छिलका भी काफी उपयुक्त माना जाता है। क्योकि इसमें कैल्सियम और फास्पोरस जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है।
केले का छिलका होता है फायदेमंद
केले का छिलका ब्लीचिंग का काम करता है। जिससे की आपके दांत साफ़ होते है। अपने दातो के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपके दांत एकदम चमकदार दिखते है। हम अक्सर अपने घर पर केले का फल ले आते है। पर उसके छिलके को बेकार समझ डंप कर देते है। लेकिन ऐसा है नहीं बल्कि केले का छिलका काफी फायदेमंद होता है। उसके छिलके में पाए जाने वाले बैक्टीरिआ दातो में जमी गंदगी को एकदम साफ़ कर देते है।
कैसे करे इसका इस्तेमाल
अब आप ये सोच रहे होंगे की इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते है इसे बनाने की सही विधि का- सबसे पहले आप केले के छिलके का पल्प निकल लें।
फिर इसमें थोड़ा सा नमक और नीबू का रस डाल दें। अब इसे अच्छे से मिला लें जिससे की ये एकदम मिक्स हो जाये।
अब इस पेस्ट को अपने दांतो पर लगाए। और अच्छे से दांतो की मसाज करें। फिर पानी से कुल्ला कर लें।
ये बहुत ही आसान सी प्रक्रिया है और आप इसे बिकुल सुबह ब्रश के जैसे कर सकते है।
कुछ दिन इसे लगातार करने पर आपको अपने दांतो में फर्क पता चल जायेगा।
यह भी पढ़ें- RBI कहता है..... Holi पर आपके नोट हो गए रंगीन, जानिए कहा और कैसे होंगे एक्सचेंज