अपने बेधड़क बयान को लेकर चर्चा में आया GROK AI, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस जानिए
2.png)
अमृत विचार। सोशल मीडिया के इस दौर में आज हम तकनीक के उस पड़ाव पर आ चुके है जहा हमें सही और गलत में फर्क करने के लिए एक नए विवाद को जन्म देना पड़ता है यु तो AI का अविष्कार इंसानो के हित में किया गया था और इंसानो ने इसका खुलकर स्वागत भी किया है। पर आज की दुनिया में कब क्या हो जाये किसी को इसका पता नहीं होता है खासकर सोशल मीडिया पर तो आप कुछ भी नहीं कह सकते है।
आज हम अपनी छोटी से छोटी चीज़ो के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर करते है। लेकिन हम ये भूल जाते है। कि इसकी कुछ कमिया भी है जो हमें आने वाले समय में बड़ी चुनौतियो में डाल सकती है। और ऐसा ही कुछ हुआ है आज जी हां हम बात कर रहे है सोशल मीडिया पर गहराए विवाद की जो असल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हम बात कर रहे है एलन मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Grok AI की जिसने आते ही तहलका मचा रखा है। वैसे तो ये टेक्नोलॉजी का एक बढ़िया साधन है। पर असली बहस इसके द्वारा दिए गए जवाबो से हो रहा है। जी हां इसके बेधड़क जवाब जो की सोशल मीडिया का असल मुद्दा है। आपको बता दे कि एक X यूजर ने GROK AI से कुछ सवाल पूछे जिसके जवाब में उसने हिंदी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। जो कि अशोभनीय थे या यु कहे कि ये अभद्र भाषा थी। और उसने इस पर कहा कि वह थोड़ा-सा मजाक कर रहा था।
अभी कुछ ही समय पहले चीन के DeepSeek R1 की भी काफी चर्चा थी | वहीं अगर बात करे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की तो ग्लोबल मार्किट में कई बड़े सारे प्लेयर्स है- जैसे ChatGPT, Gemini, DeepSeek R1। इसके बाद भी यह पहली बार होगा जब किसी AI ने इस तरह की भाषा का प्रयोग किया है। दूसरे AI भाषा के लिए फिल्टर्स का इस्तेमाल करते है। जिस कारण आपको ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता है। जबकि Grok AI में ऐसा नहीं है।
Grok AI को एडवांस बनाने के लिए फिल्टर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये कई भाषा का सपोर्ट करता है और कई भाषा में जवाब भी दे सकता है। इसे इस प्रकार बनाया गया गया हैI जिसे की यह आपकी लैंग्वेज को समझता है और उसी तरह जवाब भी देता है। लैंग्वेज में कोई बैरियर नहीं होता है। और इस तरह का जवाब देखने को मिलता है।
ये भी पढ़े : iPhone लॉन्च करेगा साल का सबसे पतला फ़ोन, बड़े बदलाव की डिटेल हुई Leak