Holi Milan Samaroh 2025 : राम और सीता के चरित्र को अपनाकर प्रस्तुत कर सकते हैं आदर्श
.jpg)
Ayodhya, Amrit Vichaar : श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर रविवार को नारी शक्ति के जागरण का साक्षी बना। मौका था आधी आबादी के होली मिलने के विराट उत्सव का। एक हजार से अधिक महिलाएं इस उत्सव में शामिल हुईं।
महिलाओं ने एक दूसरे पर पुष्प, गुलाब की वर्षा की तो स्वरचित गीत, नृत्य की प्रस्तुति से धमाल मचाया। होली गीतों की प्रस्तुतियाें पर देर तक थिरकती रहीं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत दर्जनों महिलाओं का अभिनंदन हुआ और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उत्सव में एक से बढ़कर एक होली गीतों, नृत्यों की प्रस्तुियां परिसर को फागुनमय बना दिया। कार्यक्रम संयोजन रामाय सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय सेविका समिति ने किया।
ट्रस्ट की प्रमुख व पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय की पत्नी वंदना उपाध्याय ने अपने अंदाज में आगंतुक अतिथियों, प्रतिभागी महिलाओं का वंदन किया और उन पर गुलाल व पुष्प की बरसाए। उत्सव की शुरुआत पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने होली को मतभेद को समाप्त करने वाला उत्सव बताया। कहा कि रंग सभी को एकरस कर देता है। बताया कि भगवान राम व माता सीता के जीवन चरित्र को अपनाकर हम आदर्श समाज व राष्ट्र सृजत कर सकते हैं। इसके बाद अमृता की गणेश वंदना की प्रस्तुति से उत्सव की शुरुआत हुई।
उत्सव का आकर्षण का केंद्र रहा फरवाही नृत्य
फरवाही नृत्य उत्सव आकर्षक का केंद्र रहा। इसी टोली ने होली गीत, रेनू मिश्रा, कुमुद व नूतन की टीम ने उत्सव को रंग से भिगोया। नंदिनी पांडेय के बाद शुभी ने खैलै रघुवीर.. की प्रस्तुति दी तो उपस्थित सभी महिलाएं थिरक उठी। अबीर मिश्रित गुलाल उड़ता रहा। सिया संग खेलै होली..., होलिया मा उडे रे गुलाल.. की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। शीलता प्रसाद वर्मा ने लोकनृत्य के माध्यम से होली उत्सव को और भी प्रगाढ़ किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए 24 महिलाओं को सम्मान
इस मौके पर ट्रस्ट की प्रमुख वंदना उपाध्याय, डाॅ मंजूषा, उर्मिला मिश्रा, डाॅ आभा सिंह, डाॅ अनामिका त्रिपाठी व डॉ अनामिका मिश्रा ने सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र कला श्रीवास्तव, ममता सानाड़य, शीला पांडेय, निधि उत्पल, सावित्री मिश्रा, सरस्वती पाठक, गीता मिश्रा, आशा श्रीवास्तव, शमीम बानो, अंजू श्रीवास्तव, इसरावती सिंह, मीना सिंह, पुष्पलता सिंह, उमा, प्रेमा सिंह, अनीता वशिष्ठ, सरोजनी देवी, सुशीला सिंह, ऋचा आनंद, रीता उतपल, प्रज्ञा गुप्ता, जयंत चंद्रा, शीलता प्रसाद, शीला प्रसाद वर्मा को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
संचालन डाॅ आभा सिंह व डाॅ अनामिका मिश्रा और संयोजक आशीष मिश्रा ने किया। आभार वंदना उपाध्याय ने किया। इसके पहले अयोध्या एनीमल वेलफेयर के सदस्यों प्रज्ञा गुप्ता, चंद्रा, आकांक्षा मिश्रा, यशवंत गौतम, दीप शिखा, साक्षी पांडेय, सुनीता जायसवाल ने बेजुबानों की बेहतरी करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- Prayagraj News : संगम के किला घाट पर पलटी नाव, मचा हड़कंप