कानपुर में आय से अधिक संपत्ति मिलने पर अकाउंटेंट पर FIR, कमाई 1.72 करोड़ रुपये…खर्च किए दो करोड़ से भी ज्यादा
संयुक्त सचिव औद्योगिक विकास के निर्देश पर एंटी करप्शन कर रही थी जांच

कानपुर, (गौरव श्रीवास्तव)। सैलरी से ज्यादा कमाने वाले भ्रष्टाचारियों पर एंटी करप्शन आफत बनकर टूट रही है। इस बार एक उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ का अकाउंटेंट हाथ लगा। जिसने कुल कमाई का 22.31 प्रतिशत अधिक खर्च किया। इस मामले की जब शिकायत हुई तो जांच शुरू की गई। जिसमें इसकी पुष्टि हो गई। इसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने अपने थाने में अकांउटेटं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दिबियापुर निवासी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर अर्चना शुक्ला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि संयुक्त सचिव औद्योगिक विकास अनुभाग-1 उत्तरप्रदेश के पत्र पर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के आदेश पर कानपुर मंडल के एंटी करप्शन इंस्पेक्टर को 06 सितंबर 2023 द्वारा आरोपी नवनीत रंजन श्रीवास्तव निवासी 539 सी ब्लॉक श्याम नगर चकेरी सम्प्रति अकाउंटेंट (आंकिक/लेखाकार) उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ कानपुर नगर के विरुद्ध आय से अधिक (अनानुपातिक) परिसंपत्ति अर्जित किए जाने संबंधी जांच संपादित की गई।
इस जांच से पाया गया कि नवनीत रंजन श्रीवास्तव द्वारा लोकसेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए जांच के लिए निर्धारित की गई अवधि में अपनी आय के समस्त ज्ञात और वैध श्रोतों से कुल 1,72,06,167.00 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जबकि इसी अवधि में आरोपी द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों और पारिवारिक भरण पोषण आदि पर 2,10,45,699.00 रुपये व्यय किया गया है। जो आय के सापेक्ष 3839532.33 अधिक है। इस प्रकार आरोपी द्वारा आय के सापेक्ष व्यय 22.31 प्रतिशत अधिक किया जाना जांच से पाया गया।
इस संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब और अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। इस प्रकार आरोपी द्वारा निर्धारित अवधि में आय के सापेक्ष अनानुपातिक सम्पत्ति अर्जित करना प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है, जो धारा-13 (1) बी सपठित धारा-13 (2) भ्रष्टाचार अधिनियिम 1988 यथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिकार 2018 के अन्तर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
इनके भी निकल चुकी आय से अधिक संपत्ति
12 फरवरी 2024- एंटी करप्शन ने हेड कांस्टेबल श्याम सुशील मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति में केस दर्ज किया था।
18 मार्च 2024- इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।
11 जून 2024- आरटीओ में तैनात संभागीय निरीक्षक प्राविधिक ललित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
12 जुलाई 2024- तत्कालीन सीएफओ विश्वरूप बनर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
30 नवंबर 2024- खादी एवं ग्रामोद्योग के वरिष्ठ प्रबंधक हरिशचंद्र सिंह के पास आय से अधिक 21 लाख रुपये मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोई मांगे घूस तो यहां करें शिकायत :
एंटी करप्शन यूनिट- 9454401887(अराजपत्रित अधिकारियों के लिए)
ये भी पढ़ें- Kanpur: जल्दबाजी पड़ी भारी, बंद क्रासिंग पार करने पर गंवाई जान, सौ मीटर तक ट्रेन से घिसटता गया युवक, कराह उठे लोग