झारखंड : भाजपा ने बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गमालियल हेम्ब्रम को उतारा 

झारखंड : भाजपा ने बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गमालियल हेम्ब्रम को उतारा 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोमवार को बरहेट सीट से युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार घोषित किया। झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। 

पार्टी की ओर से जारी दो उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बरहेट से भाजपा के सिमोन माल्टो को हराया था। इस चुनाव में हेम्ब्रम आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार के रुप में मैदान में थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। 

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत के सामने बरहेट से हेमलाल मुर्मू थे। मुर्मू को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने इससे पहले 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा का आजसू और जनता दल (यूनाईटेड) से गठबंधन है। जदयू ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारा है जबकि शेष सीटें आजसू के खाते में गई हैं। 

ये भी पढ़ें- जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी, तलाशी अभियान शुरू

ताजा समाचार

UP: त्योहारों को लेकर DGP हुए सख्त, पुलिसकर्मियों को जारी किये दिशा-निर्देश, कहा- एंटी रोमियो स्क्वाड भी बाजारों में रखा जाए सक्रिय
देहरादून: सरकार ने पर्यावरण मित्रों का जीवन बीमा बढ़ाया, अब 5 लाख रुपये
महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार, कहा- सत्ता में बैठे लोगों ने नहीं हल की जनता की समस्या
बंद पिंक टॉयलेट चलाएंगी समूह की महिलाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चालू किए जाएंगे 38 टॉयलेट
अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा
अयोध्या : कनक और सरयू में मनी देव दीपावली, जगमग हुई बच्चों की प्रतिभा