लखीमपुर-खीरी: तेंदुए के हमले में किशोर घायल, ग्रामीणों में दहशत

लखीमपुर-खीरी: तेंदुए के हमले में किशोर घायल, ग्रामीणों में दहशत

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना निघासन क्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में गन्ने की फांदिया बांध रहे एक किशोर पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे किशोर घायल हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ किशोर को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। 

थाना क्षेत्र के गांव बंगलहा राज निवासी उत्तम कुमार अपने बेटे इंद्रेश (14) के साथ जंगल से सटे गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रहे थे। बताते हैं कि इंद्रेश गन्ने की फांदिया बांध रहा था, तभी जंगल की तरफ से तेंदुआ आ गया। उसने इंद्रेश पर हमला कर दिया। किशोर के चीखने चिल्लाने पर उसके पिता उत्तम कुमार ने भी शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। 

इस पर तेंदुआ इंद्रेश को छोड़कर फिर से जंगल की तरफ भाग निकला। तेंदुए के हमले से इंद्रेश के हाथ व पैरों में पंजे से गहरे जख्म हो गए हैं। परिजन आनन फानन में उसे लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद उसे वापस घर भेज दिया है। सीएचसी प्रभारी पीके रावत ने बताया कि हाथ व पैरों में पंजे के गहरे निशान आए हैं। किशोर काफी डरा सहमा है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। 

उधर हमले की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र सिंह भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने हमले में घायल किशोर और उसके पिता से घटना की जानकारी ली। डॉक्टर से वार्ता कर घायल किशोर का हाल जाना। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और समूह में खेतों की तरफ आने-जाने की सलाह दी है। 

खेतों को जाने का साहस नहीं कर पा रहे ग्रामीण
14 साल के इंद्रेश पर तेंदुए के हमले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो दहशत में आ गए। घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर डर के कारण वापस लौट आए। किसानों व मजदूरों का कहना है कि तेंदुआ की आमद से खेती का काम काफी प्रभावित हो गया है। लोग काफी डरे सहमे हैं। मजदूर खेतों में काम करने जाने से कतराने लगे हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। इसकी सूचना भी वन विभाग का दी गई थी, लेकिन वन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। 
 
पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू
निघासन क्षेत्र में तेंदुए की आमद से वन विभाग के भी होश उड़ गए हैं। ग्रामीणों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर वन विभाग भी सतर्क हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिन्ह देखे। विभाग ने अब उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा मंगवाया है, जिसमें बकरी बांधकर उसे पकड़ने की कोशिश होगी।

गन्ना और जंगल सटा हुआ है। जिस वजह से तेंदुआ जंगल से निकलकर खेतों की तरफ चला आया। उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो उसे ट्रेंकुलाइज भी किया जाएगा- गजेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लुधौरी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: 18 घंटे बाद मिला ग्रामीण का शव, तालाब में लगाई थी छलांग

ताजा समाचार

Barabanki News : किराना व्यवसायी से तीन लाख की टप्पेबाजी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Chitrakoot: नर्स गैंगरेप कांड में बरगढ़ थाना प्रभारी निलंबित; इस बात का था आरोप...एसआई पंकज तिवारी बने नये एसओ
बहराइच: हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने 15 घंटे नहीं किया शव का अंतिम संस्कार
इटावा में दिनदहाड़े सवा दो लाख की लूट: बदमाशों ने बैंक जा रहे फ्लिप कार्ट कर्मी को बनाया निशाना, एसएसपी ने खुलासें के लिए लगाई टीमें
Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में विशेष बलों के अभियान में एक आतंकवादी ढेर
Barabanki News : एसपी ने स्कूली बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, ASP ने साइकिल चलाकर बच्चों को गुदगुदाया