देहरादून: लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती का अधियाचन भेजा गया

देहरादून:  लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती का अधियाचन भेजा गया

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने राज्य सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम बदलने का निर्णय लिया है। अब इस परीक्षा में उत्तराखंड से जुड़े दो नए प्रश्नपत्र जोड़े गए हैं। कार्मिक विभाग ने संशोधित परीक्षा पैटर्न राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।

हाल ही में शासन ने आयोग को लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था। परीक्षा के सिलेबस में बदलाव के कारण आयोग ने संशोधन मांगा था। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल द्वारा भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि विज्ञापन जारी किया जाएगा।

परीक्षा का नया पैटर्न

-प्री परीक्षा: सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुद्धि परीक्षण की परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
  
मुख्य परीक्षा:
  - पहले 200-200 अंकों के दो पेपर थे, जिन्हें बढ़ाकर चार कर दिया गया है:
    - सामान्य हिंदी: 100 अंक (2 घंटे, 6 सवाल)
    - निबंध: 100 अंक (2 घंटे, 2 निबंध)
    - सामान्य अध्ययन प्रथम: 200 अंक (3 घंटे, 20 सवाल)
    - सामान्य अध्ययन द्वितीय: 200 अंक (3 घंटे, 20 सवाल)

साक्षात्कार: पहले 50 अंकों का साक्षात्कार अब 75 अंकों का होगा। इस तरह से मुख्य परीक्षा का कुल अंक 675 होगा।

पदों की संख्या
भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
- नायब तहसीलदार: 36
- उप कारापाल: 14
- पूर्ति निरीक्षक: 36
- विपणन निरीक्षक: 06
- आबकारी निरीक्षक: 05
- जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी: 04
- ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक: 02
- गन्ना विकास निरीक्षक: 06
- खांडसारी निरीक्षक: 03
- श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 05

आयोग प्रवक्ता ने कहा कि भर्ती के विज्ञापन में राज्य आंदोलनकारी आरक्षण को शामिल नहीं किया जाएगा। आरक्षण के संबंध में शासन से निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - पंतनगर के लिए संचालित हवाई सेवाओं का शेड्यूल बदला, देखिए नया शेड्यूल

ताजा समाचार