शाहजहांपुर: जिस प्रेमी ने किया था प्रेगनेंट, अब उसी पर लगा गर्भपात का आरोप

दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे ससुराल वालों पर भी रिपोर्ट

शाहजहांपुर: जिस प्रेमी ने किया था प्रेगनेंट, अब उसी पर लगा गर्भपात का आरोप
DEMO IMAGE.

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में युवती का प्रेम-प्रसंग था, बाद में वह गर्भवती हो गयी। जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गयी है। उसने एक मंदिर में अपने प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद दहेज को लेकर पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

सेहरामऊ दक्षिणी के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका क्षेत्र में एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों लोग आपस में बराबर मिला करते थे। दोनों का प्रेम-प्रसंग दो साल से चल रहा था। इस बीच वह गर्भवती हो गई। प्रेमी ने उससे सात सितंबर को एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों की रजामंदी से शादी हुई थी। शादी में दहेज न मिलने पर पति, ससुर, सास, देवर और देवर प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले रोजाना ताने मारा करते थे कि दहेज में क्या लेकर आई है। महिला का आरोप है कि उसकी बिना मर्जी के पेट में पल रहे चार माह के बच्चे का एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। सेहरामऊ दक्षिणी प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तरफ से पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीलीभीत के युवक की मौत