Kasganj: निकाह से पहले इस बात पर अड़ा दूल्हा, थाने के सामने ही हो गया बवाल

Kasganj: निकाह से पहले इस बात पर अड़ा दूल्हा, थाने के सामने ही हो गया बवाल

जडुंडवारा, अमृत विचार: कोतवाली क्षेत्र के गांव घवा में निकाह से पहले दहेज में बाइक की मांग को लेकर लड़का पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। कोतवाली के सामने ही दोनों पक्ष मे जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप पर शांति व्यवस्था बनाई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। समझौते की बातचीत चल रही है। 

lkjkl54

कस्बे के निकटवर्ती गांव घवा निवासी एक लड़की का निकाह कुछ महीने पहले फिरोजाबाद के लड़के के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुआ था। दान-दहेज सहित सभी चीजें भी विवाह पूर्व ही तय कर ली गई थीं। निकाह की तारीख 25 अक्टूबर रखी। तय तारीख अनुसार शुक्रवार को लड़का पक्ष के लोग बारात लेकर घवा गांव पहुंचे। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा खूब खातिरदारी भी की गई, लेकिन लड़की पक्ष के परिजनों के अनुसार दहेज में बाइक की अतिरिक्त मांग करने लगे।

65+651320

मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष के लोगों ने निकाह से साफ मना कर दिया। जबकि, लड़की पक्ष पहले ही तय दहेज की राशि ढाई लाख रुपए अदा कर चुका था। जिसके बाद रात भर जमकर नोकझोंक चलती रही, लेकिन सुबह होते ही मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। वहीं आपसी नोकझोंक के दौरान लड़का-लड़की पक्ष में जमकर हथापाई हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शांति व्यवस्था बहाल हो सकी।

मामले मे जहां निकाह न करने को लेकर लड़की पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगा रहा है। वहीं लड़का पक्ष लड़की पक्ष द्वारा स्वंय निकाह न करने की मंशा का आरोप लगा रहा है।

मामला संज्ञान मे आया है, घटना की जानकारी के लिए पूछताछ जारी है। किसी पक्ष से कोई तहरीर अभी नही मिली है- विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी।

यह भी पढ़ें- कासगंज : स्वयं के नाम से द्वार बनवा कर चेयरमैन ने किया भगवान वराह को अपमानित

ताजा समाचार