जिसे लोगों ने April Fool समझ कर दिया था Ignor, आज है दुनिया का सबसे बड़ा ईमेल Platform 

जिसे लोगों ने April Fool समझ कर दिया था Ignor, आज है दुनिया का सबसे बड़ा ईमेल Platform 

अमृत विचार। Google के Gmail का इस्तेमाल आज करोड़ो यूजर्स कर रहे हैं। Gmail दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Email प्लेटफार्म हैं। Gmail को आज के दिन यानि 1 अप्रैल 2004 को लांच किया गया था। इसके लांच पर लोगों ने इसे एक April Fool Day समझा। वहीं इसके लांच के वक्त लोगों में Yahoo मेल, Rediff मेल, Hot मेल के लाखो में यूजर्स थे। जो काफी लोकप्रिय थे। लेकिन Gmail के आने से दुनियाभर में इसकी अलग ही पैठ बन गयी। 

Google ने 1 अप्रैल 2004 को gmail लॉच किया। जिसकी वजह से लोगों ने इसे अप्रैल फूल डे का मजाक समझा। लोगों का कहना था कि यह सिर्फ मजे लेने के लिए कंपनी का एक मजाक हैं। लेकिन एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए Gmail के जनक अमेरिकी इंजीनियर Paul Buchheit ने बताया था कि 'ये कोई मजाक नहीं है।' उन्होंने आगे बताया कि Google ने इसे खुफिया तरीके से डेवलप किया था जिसका सीक्रेट नाम रखा गया था। बता दें कि Google के Gmail ने लॉच के समय से ही लोकप्रियता पाली थी। उस समय इसे केवल सिमित लोगों के लिए लाया गया। जिसकी मुख्य वजह गूगल की कंप्यूटिंग क्षमता थी। और Google में महज 23 कर्मचारी थे।

Gmail के इतने लोकप्रिय होने की वजह उसकी 1GB की स्टोरेज में 13, 500 ईमेल स्टोरेज क्षमता थी जबकि माइक्रोसॉफ्ट और याहू के पास केवल 30 से 60 ईमेल ही थी। इसके अलावा Google ने Gmail में अपनी Search Technology Integrate किया था। जिससे यूजर्स अपने स्टोर किये Specific Photo, Mail Data को आसानी से सर्च कर सकते थे।  

Gmail एक यूजर्स को सब्जेक्ट में रखते हुए एक साथ कई सारे लोगों को Mail कर सकता था। जिस कारण ये इतना पॉपुलर हुआ। Gmail ने कई अन्य ईमेल सर्विस को पीछे छोड़ते हुए लोगो के बीच अपनी एक जगह बना ली। वहीं, एंड्राइड लांच होने के बाद Google के Gmail ने स्मार्टफोन के Default E-mail App के तौर पर सुविधा देने लगा। जिससे Gmail सीधा लोगों के स्मार्टफोन तक पहुंच गया। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि Gmail अमेरिकी ई-कॉमर्स पर 250 डॉलर में बिकने लगा था। 

पॉल ने बताया कि Gmail के पास तब केवल 300 पुरानी मशीन थी। और  कंपनी के यूजर्स की क्षमता 10 हजार की थी लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए लोगों में इसकी डिमांड बढ़ने लगी। तो गूगल ने इसके Data Center की संख्या को बढ़ाया। जिसके बाद Gmail पर बड़ी संख्या में अकाउंट खोले गए।

वर्ष 2007 में इस सर्विस को Google ने वर्ल्डवाइड कर दिया। इस साल 1 अप्रैल को फिर से Google ने Gmail पेपर नाम से एक सर्विस को लांच किया। लोगों में इसे Email को पेपर पर प्रिंट की सर्विस के रूप में लाने की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन यह इस बार गूगल की तरफ से April Fool Day मनाया गया था। क्योकि ऐसी कोई सर्विस कभी लांच ही नहीं हुई। 

ये भी पढ़े : April Fools Day: आज दोस्तों को बनाये अप्रैल फूल, इन तरीकों को अपनाकर ले सकते हैं मौज
 

ताजा समाचार

बिहार: CM आवास जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कन्हैया कुमार सहित कई हिरासत में
Bareilly News : बरेली में स्कूल गईं तीन बहने लापता, पुलिस ने छाना शहर का चप्पा-चप्पा
कानपुर में 46 सपाइयों पर FIR; दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना अनुमति किया था धरना-प्रदर्शन...
इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी, DA में दो प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा 
Bhojpuri Film Award: लखनऊ में आयोजित हुआ भोजपुरी सिने अवार्ड्स, दिनेश यादव निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
Kanpur: Hello पुलिस! मेरे पति की हत्या की गई...उसका अंतिम-संस्कार सिद्धनाथ घाट में हो रहा, फिर पहुंची पुलिस, जलती चिता रुकवाई