यूपी उपचुनाव: सपा के गढ़ में BJP का बड़ा दांव, करहल से अखिलेश यादव के बहनोई को मैदान में उतारा

यूपी उपचुनाव: सपा के गढ़ में BJP का बड़ा दांव, करहल से अखिलेश यादव के बहनोई को मैदान में उतारा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाल उपचुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने करहल से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के खिलाफ अनुजेश यादव को उतारा है। भाजपा के दांव से सपा में खलबली मच गई है। भाजपा ने अखिलेश यादव के बहनोई अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा आमने सामने होंगे। 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुलायम परिवार से नाता रखने वाले सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। करहल उप चुनाव के बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार अनुजेश प्रताप यादव को मैदान में उतारा है।

सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। अनुजेश यादव मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं। अनुजेश सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं। धर्मेंद्र यादव की बहिन संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनुपरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। अनुजेश फिरोजाबाद के गांव भारौल निवासी हैं।

हालांकि 2019 में धर्मेंद्र यादव ने अनुजेश के भाजपा में शामिल होने के बाद नाता तोड़ लेने का पत्र जारी करते हुए कहा था कि भाजपा का नेता उनका रिश्तेदार नहीं हो सकता।

वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। फिरोजाबाद के गांव भारौल निवासी अनुजेश प्रताप यादव अब सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप से करहल में दो-दो हाथ करेंगे। ऐसे यहां मुकाबला सैफई परिवार और रिश्तेदार के बीच होगा। अनुजेश यादव की टिकट की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, करहल से अखिलेश यादव के बहनोई को बनाया उम्मीदवार

ताजा समाचार