कानपुर के एक और होटल में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव...लव मैरिज, तलाक के बाद लिव इन में रहती थी

रायपुरवा थानाक्षेत्र की घटना, पुलिस और फोरेंसिक ने की जांच

कानपुर के एक और होटल में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव...लव मैरिज, तलाक के बाद लिव इन में रहती थी

कानपुर, अमृत विचार। फीलखाना के होटल में प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना के ठीक 24 घंटे के भीतर रायपुरवा थानाक्षेत्र के एक होटल में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार महिला को उसके मायके वालों ने दो दिन पहले दुत्कार दिया था, जिसकी वजह से उसने वापस लौटने के बाद रायपुरवा में स्थित कमरा नंबर 104 में मौत को गले लगा लिया। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने मामले की जांच की। 

जिला रायबरेली के लालगंज थानाक्षेत्र के बेहटा कलां निवासी नसीर शाह की 27 वर्षीय बेटी तहरुन्निशा 14 वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ भाग गई थी। नसीर शाह ने आरोपी विनोद साहू के खिलाफ बहला फुसला कर लालगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 9 साल बाद दोनों वापस बेहटा कलां पहुंच गए थे। उनके साथ दो बच्चे भी थे।

नसीर शाह और उसके परिवार वालों ने तहरन्निशा को अपनाने से मना कर दिया और घर से भगा दिया था। उधर विनोद साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहरुन्निशा के बयान के बाद विनोद को जमानत मिल गई लेकिन विनोद ने भी तहरुन्निशा को अपनाने से मना कर दिया। दोनों बच्चे विनोद ने ले लिए थे।

विनोद और मायके वालों के संबंध न रखने पर तहरुन्निशा इधर उधर भटकती रही। कभी कानपुर तो कभी लखनऊ उसका आना जाना लगा रहता था। कोई ढाई वर्ष पहले उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राज सागर से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। राज सागर भाजपा नेता है। इधर तहरुन्निशा और विनोद के रिश्ते खत्म हो गए थे। अब तहरुन्निशा राज सागर के साथ पति-पत्नी की तरह रहती थी और अपने माता-पिता से रिश्ते बनाने की कोशिश लगातार करती थी। राज सागर ने उसे गुजैनी में बुटीक खुलवा दिया था, जिससे उसका खर्च चलता रहता था।

20 नवंबर को होनी है भाई बहन की शादी 

कुछ दिन पहले तहरुन्निशा को पता चला कि उसके भाई बहन की शादी है, तो वह तीन दिन पहले अपने गांव बेहटा कलां गई थी। जहां उसकी मां ने उसे दुत्कार दिया था और किसी तरह से संबंध न रखने के लिए कहा था, जिससे वह परेशान होकर अवसाद में आ गई। वहीं राज सागर को जानकारी होने पर वह भी रायबरेली स्थित घर गया था, जहां उसके परिवार वालों ने उसे भी भगा दिया। राज को जानकारी हुई कि तहरुन्निशा लखनऊ गई है तो वह लखनऊ पहुंच गया। राज सागर ने बताया कि तहरुन्निशा बहुत परेशान थी। वह फांसी लगाकर जान देने की बात कर रही थी। अक्सर वह रायपुरवा झकरकटी पुल से पहले एवरग्रीन होटल में आकर रुकती थी। शनिवार की रात उसने होटल मैनेजर को कॉल कर कमरा न देने की बात कही थी, लेकिन रात 9:55 पर तहरुन्निशा ने चेक इन कर लिया था। देर रात तक वह फोन से उसे समझाता भी रहा। 

कमरा न खुलने पर सफाईकर्मी ने मैनेजर को बताया 

होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह सफाई कर्मी जब कमरा नंबर 104 में सफाई करने के लिए गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया से कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर दुपट्टे से पंखे के सहारे उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था पुलिस ने मोबाइल की मदद से राज सागर को जानकारी दी और कब्जे में लिया। राज सागर ने पुलिस को बताया कि उसने शादी नहीं की थी लेकिन वह पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस की शातिर लुटेरे से मुठभेड़...गिरफ्तार: सेवानिवृत एयरफोर्स कर्मी से चेन लूट के मामले में चल रहा था फरार

ताजा समाचार

बहराइच में करंट लगने से युवक की मौत : गीला कपड़ा डालते समय हुआ हादसा
अयोध्या : चौक उपकेन्द्र का फीडर दगा, 40 मोहल्लों में बिजली गुल
बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव ने फिर उठाया सवाल, BJP पर लगाया दंगा कराने का आरोप
Kanpur: अभियंत्रण विभाग से जुड़ी योजनाओं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू, स्मार्ट सिटी की इतनी योजनाएं नगर निगम को सौंपी जाएंगी...
बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई: हटाये गए ASP ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद को मिली तैनाती
जालौन में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी: हादसे के बाद मची चीख-पुकार, दो दर्जन घायल