बहराइच: पूर्व ग्राम प्रधान के खेत में मिला प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीम और थानाध्यक्ष, जांच शुरू

बहराइच: पूर्व ग्राम प्रधान के खेत में मिला प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता के खेत में सोमवार को प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान के ग्राम प्रधान तिलकराम लोधी का खेत मजरा केलापुरवा में है। पूर्व ग्राम प्रधान गायघाट मंडल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी हैं। उनके गन्ने के खेत में सोमवार सुबह गो वंश का अवशेष मिला। जिसके चलते गांव के लोगों में आक्रोश फैल गई। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार और थानाध्यक्ष आरके पांडेय पहुंचे। उन्होंने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच चल रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अवशेष को जांच के लिए मथुरा भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Bhadohi News: भदोही में नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

 

ताजा समाचार

Kanpur: एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय कैडेट कोर का अभियान शुरू: शहर से कोलकाता तक नाव से जाएंगे कैडेट
बहराइच में करंट लगने से युवक की मौत : गीला कपड़ा डालते समय हुआ हादसा
अयोध्या : चौक उपकेन्द्र का फीडर दगा, 40 मोहल्लों में बिजली गुल
बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव ने फिर उठाया सवाल, BJP पर लगाया दंगा कराने का आरोप
Kanpur: अभियंत्रण विभाग से जुड़ी योजनाओं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू, स्मार्ट सिटी की इतनी योजनाएं नगर निगम को सौंपी जाएंगी...
बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई: हटाये गए ASP ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद को मिली तैनाती