Agra News: रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, गर्दन धड़ से हुई अलग

Agra News: रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, गर्दन धड़ से हुई अलग

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थानाक्षेत्र मे रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन लोहे के जाल से कटकर धड़ से अलग हो गयी। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सर्राफा बाजार में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया।

नमक मंडी सर्राफा बाजार की जौहरी प्लाजा मार्केट में आज सुबह यह हादसा हुआ। मृत युवक जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था।

युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसके साथ के लड़कों में एक लड़का जाल (टट्टर) पर बैठा था। वह फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है। 

इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाता है। जाल में फंसकर उसकी गर्दन कट जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। मृतक ताजगंज इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम था। वह चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। घटना के बाद पूरे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-झारखंड: संविधान सम्मान सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- भाजपा कर रही है संविधान पर हमला

ताजा समाचार

कानपुर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति उदितपत सिंघानिया समेत पांच पर FIR, जानें- क्यों उनके ही पौत्र को खटखटाना पड़ा कोर्ट का दरवाजा
वायनाड उपचुनाव: भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा
Karwa Chauth 2024: लखनऊ में सर्राफा बाजार की बल्ले-बल्ले, 12 लाख में बिका सोने का करवा
बहराइच: नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर की गई कुर्सी, राज्यपाल ने की संस्तुति, जानें वजह
मुरादाबाद: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने मासूम बेटे को पुल से फेंका, बेटी को भी नदी में डुबो कर किया मारने का प्रयास
रामपुर: दुष्कर्म को दोषी को 20 साल की सजा, 1.15 लाख का जुर्माना