17 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): वृष राशि वाले शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

17 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): वृष राशि वाले शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष : आज पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। आर्थिक मामलों को लेकर परेशानी होगी। शोध संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सड़क पर ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है।

वृष : आज आपके मन में नए व्यापारिक आइडियाज आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। अपने गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें।

मिथुन : आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान की नौकरी संबंधी परेशानी का समाधान होगा।  नव विवाहितों का विवाह तय हो सकता है। योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पाएंगे।

कर्क : आज बड़े सरकारी ऑर्डर आपको मिलने की संभावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके तर्कों से प्रभावित होंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह : आज दुष्ट लोगों की संगत से बचें। प्रियजनों से विवाद करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों की पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा।

कन्या : आज परिवार को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिए। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने की संभावना है।

तुला :आज ऑफिस में आपका अपमान हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकअप अवश्य कराएं। आपकी कोई योजना उजागर हो सकती है। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। बातचीत और कौशल का परिचय देंगे।

वृश्चिक : आज धन को बचाने का प्रयास करेंगे। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। आपकी सफलताओं की सर्वत्र चर्चा होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा।

धनु : आज योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें। आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में अंधाधुंध निवेश न करें। आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकता है। गलतफहमी के कारण संबंधों में कटुता आ सकती है।

मकर : आज व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जाएंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन और चिंतन करेंगे।

कुंभ : आज नई स्किल्स सीखने के लिए बहुत अच्छा समय है। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिए।

मीन : आज मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की संभावना है। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा।