Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रोहित बल के डिजाइन ने बांधा समां 

Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रोहित बल के डिजाइन ने बांधा समां 

नई दिल्ली, अमृत विचारः लैक्मे फैशन वीक X FDCI 2024 में ग्रैंड फिनाले में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने अपने ताजा कलेक्शन को पेश किया है। इवेंट में अनन्या पांडे ने रोहित बल के डिजाइन किए गए लहंगे में जलवा बिखेरती नजर आई। इस इवेंट ने न सिर्फ फैशन प्रेमियों को आकर्षित किया, बल्कि अनन्या के क्लासी स्टाइल और आत्मविश्वास ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा श्रद्धा कपूर, सुष्मिता सेन आदि ने भी अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लिया।

ब्लैक ड्रेस दिखी अन्नया 
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। बीमारी से जूझने के करीब 10 महीने बाद उन्होंने रैंप पर वापसी की। बल ने रविवार रात को अपने परिधानों का संग्रह- ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ पेश किया। अभिनेत्री एवं लैक्मे की मॉडल अनन्या पांडे, रोहित बल के इस संग्रह के लिए ‘शो स्टॉपर’ बनीं। बल के इस संग्रह में मखमली लहराते कपड़ों पर जटिल कढ़ाई और चटख रंगों का प्रयोग शामिल था, जो ब्रह्मांड के रहस्यों को दर्शाते थे। नाजुक फूलों की आकृतियां जीवन में भरे रंगों का प्रतीक थीं तथा उनका हर परिधान कली के फूल बनकर खिलने और तारों से जगमग आकाश के नीचे झिलमिलाती रोशनी के सफर को बयां करते थे। बल ने ‘‘कायनात’’ को कुदरत के चमत्कारों का सफर करार दिया है जिसमें जीवन और खूबसूरती के खिलने का जश्न मनाया गया है। 

Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रोहित बल के डिजाइन ने बांधा समां 

रोहित ने कहा कि लक्मे के साथ साझेदारी करना एक रोचक अनुभव रहा और यह संग्रह प्रकृति के श्रृंगार और सौंदर्य की शक्ति, दोनों को दर्शाता है। पिछले साल दिसंबर में दिल का दौरा पड़ने के बाद बल को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘सीटीआरएल’ में अपने अभिनय करने वाली अनन्या पाण्डेय बल के इस संग्रह की ‘शो स्टॉपर’ रही। अभिनेत्री ने काले रंग का लहंगा पहना था जिस पर लाल रंग के गुलाब और हिरण की आकृतियां बनी थीं। पांच दिवसीय यह फैशन महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। 

यह भी पढ़ेः प्रदेश के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, हॉकी टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश चैंपियन