Aaj Ka Rashifal : विदेश में रोजगार मिलने की संभावना के साथ संपत्ति के क्रय-विक्रय में होगा लाभ...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : विदेश में रोजगार मिलने की संभावना के साथ संपत्ति के क्रय-विक्रय में होगा लाभ...पढ़ें आज का राशिफल

मेष : आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किंतु आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज भी हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा होने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाए रखें।
वृष : आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्रोफेशनल जीवन से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिए दिन उत्तम है। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
मिथुन : आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है। आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां रहेंगी।
कर्क : आज विदेश से जॉब के अवसर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा। व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा।
कन्या : आज इवेन्ट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का काम बढ़ने वाला है। बच्चों की परवरिश में काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें।
तुला : आज विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। संतान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
वृश्चिक:आज मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी।
धनु : आज नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी।
मकर : आज नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। फाइनेंस और लोन से जुड़े हुए अटके काम शुरू हो सकते हैं।
कुंभ : आज बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिंता हो सकती है। हालांकि कॉलेज विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट आदि के माध्यम से जॉब मिलने की संभावना बन रही है। संपत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है। अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें।
मीन : आज आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आएगी। जॉब में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए धन खर्च करेंगे। साहित्य और लेखन की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी जन को कोई महंगा गिफ्ट दे सकते हैं।

ताजा समाचार

तमस नदी में मूर्ति विसर्जन करने गया युवक डूबा, नही लगा सुराग : घाट पर जुटी भीड़, परिवार में मचा कोहराम
गाजा पट्टी में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत
भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली परिवर्तनकारी पहल: पीएम मोदी ने गतिशक्ति पर कहा
मां काली की मूर्ति हुई खंडित, ग्रामीणों ने किया हंगामा : पुलिस ने पहुंचकर कराया शान्त
Kanpur: परेड रामलीला में ड्रोन शो; आसमान में दिखे भगवान श्री राम, देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध, रंग बिरंगी आतिशबाजी ने भी मोहा मन
Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच में मदद करेगी दिल्ली पुलिस की Special Teams