कानपुर में युवक ने चलाएं ईट- पत्थर: एक सिपाही और एक दरोगा घायल, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार मौके पर पहुंचे

कानपुर में युवक ने चलाएं ईट- पत्थर:  एक सिपाही और एक दरोगा घायल, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार मौके पर पहुंचे

कानपुर, अमृत विचार। ग्वालटोली थानाक्षेत्र के चूड़ी वाली गली में युवक ने ईट-पत्थर चलाएं। इलाकाई लोगो ने बताया की सुबह गेट पर ताला लगाकर चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ कर ईट-पत्थर चलाएं। मौके पर पहुंची थाना ग्वालटोली पुलिस पर भी पथराव किया।

पथराव में एक दरोगा और एक सिपाही भी हुए बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दरोगा और सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना कि वह आए दिन लोगों से मारपीट और गाली-गलौज करता है। 

मौके से पुलिस ने उपद्रव करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार मौके पर पहुंचे। 

ये भी पढ़े- Farrukhabad Fire; शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग...लाखों का नुकसान, दो घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड