UPPCS Pre Exam 2024: इस वजह से बढ़ सकती है परीक्षा की तारीख, 7 और 8 दिसंबर को होने की संभावना

50 जिलों में बनाए जा सकते हैं परीक्षा केंद्र

UPPCS Pre Exam 2024: इस वजह से बढ़ सकती है परीक्षा की तारीख, 7 और 8 दिसंबर को होने की संभावना

लखनऊ, अमृत विचार। सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 की तारीख बढ़ने की संभावना है। पहले ये परीक्षा 26 व 27 अक्टूबर को होनी थी, अब 7 और 8 दिसंबर को हो सकती है। परीक्षा केंद्र करीब 50 जिलों में ही बनाए जाने की संभावना है। प्रतियोगी छात्र पहले ही प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर तक टलने का अनुमान लगा रहे थे।

सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कराता है। पीसीएस-2024 की परीक्षा विभिन्न कारणों से विलंबित होती गई है। परीक्षा समयानुसार कराई गई होती तो अक्टूबर में साक्षात्कार होते। लगातार टलने के कारण परीक्षा प्रक्रिया अगले साल तक पूरी होने की संभावना है। इस परीक्षा में देरी से आयोग की अन्य परीक्षाएं विलंबित हो रही हैं। इसके अलावा नई भर्तियों के विज्ञापन पर भी अटके हैं।

लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम-2024

सरकारी सेवाओं में भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम-2024 बनाया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के कुछ मानक तय किए गए हैं। भर्ती परीक्षा लेने वाली संस्थाओं के लिए भी कुछ मानक तय हैं। इसे सबसे पहले बिहार राज्य ने लागू किया है। अनुमान किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश भी इसे लागू करेगा।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बना रहा रिकार्ड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) लगातार सक्रिय रहते हुए परीक्षा परिणाम दे रहा है। दो दिन पहले ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगाओं का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें 701 वन दरोगाओं का चयन हुआ है। यदि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का रिकार्ड देखा जाए तो 2022 विधान सभा निर्वाचन के बाद से 26823 पदों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका