आज का राशिफल। 10 अक्टूबर, 2024, इस राशि के जातक आज उठाएंगे भोग-विलास का भरपूर आनंद

आज का राशिफल। 10 अक्टूबर, 2024, इस राशि के जातक आज उठाएंगे भोग-विलास का भरपूर आनंद

मेष     

आज कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा।

वृष

आज ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं। दूसरों के भले की सोचेंगे। पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा।

मिथुन

आज भोग-विलास का भरपूर आनंद उठाएंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें।

कर्क

आज चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। हितशत्रुओं से सावधान रहें।

सिंह

आज लोग आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के साथ मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कन्या

आज व्यर्थ में अपने शुभचिंतकों पर संदेह न करें। ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिए। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। नई योजनाओं में सफलता देर से मिलेगी। मानसिक स्थिति नकारात्मक हो सकती है।

तुला

आज कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वादा आप पूरा कर सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

आज आपके विनम्र व्यवहार से लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

धनु

आज किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिए बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है।

मकर

आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें। यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं, तो इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

कुंभ

आज जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। नई संपत्ति खरीदने के लिए बहुत शुभ समय है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मीन

आज परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ठ हो सकता है। किसी बहूमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं। कच्चे माल के व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है।


ताजा समाचार

दंपती ने तांत्रिक की सलाह पर दी अपनी दुधमुही बच्ची की बलि, जंगल में छुपाया शव, जानें पूरा मामला
इटावा में मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर अखिलेश ने परिजनों संग दी श्रद्धांजलि, बोले- UP में उपचुनाव इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा
Rakul Preet Singh Birthday : रकुल प्रीत सिंह ने स्पोर्ट्स छोड़ चुनी एक्टिंग और मॉडलिंग, साउथ फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत
Ratan Tata: आवारा कुत्तों के मसीहा थे रतन टाटा! पढ़िए उनकी सादगी की दिल छू लेने वाली कहानियां
कानपुर में नगर निगम व पुलिस बल अतिक्रमण गिराने पहुंचा: टीम को देखते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप, व्यापारियों ने जाम को लेकर की थी शिकायत
4 बार हुआ था प्यार, लेकिन नहीं हो सकी शादी, Ratan Tata ने खुद अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल से बताई इसकी वजह...