फूलपुर उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, फूलपुर से मुज्तबा सिद्दीकी उम्मीदवार, 3 बार विधायक रहे हैं मुज्तबा

फूलपुर उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, फूलपुर से मुज्तबा सिद्दीकी उम्मीदवार, 3 बार विधायक रहे हैं मुज्तबा

प्रयागराज, अमृत विचार: विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा, प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर संगम नगरी प्रयागराज हमेशा चर्चा में रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद खाली पड़ी विधानसभा की सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को फूलपुर सीट पर उप चुनाव कराने के लिए समाजवादी पार्टी कई अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम चेहरे पर बड़ा दांव खेला है। जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

 समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी पर दांव लगाया है। इस सीट पर सपा के प्रत्याशी उतारे जाने के बाद कांग्रेस का प्लान फेल हो गया। जबकि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता लगातार सम्मेलन कर इस सीट पर अपने प्रत्याशी को उतारने की दावेदारी ठोक रहे थे। जिसके बाद मुस्लिम-यादव प्रत्याशी के बाद अब अन्य जाति के उम्म्मीदवार की दावेदारी करने से वाटरों को खींचना पर अटकलें लग गई हैं। फूलपुर में काफी समय से प्रचार कर रहे मुज्तबा सिद्दीकी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखा दी।

प्रयागराज की फूलपुर सीट उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में गिनी जाती है। जातीय गणित की बात करें तो अभी तक बीजेपी ने भी होना उम्मीदवार यहां से नहीं घोषित किया है। सपा ने अपना उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी को बनाया है तो वही बसपा ने फूलपुर सीट से शिव बरन पासी को मैदान में उतारा है। बीजेपी के प्रवीण पटेल के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। जबकि लोकसभा चुनाव में प्रवीण पटेल सपा के अमरनाथ मौर्या से इस विधानसभा सीट ही पीछे रह गए थे। खास बात यह है की इस सीट पर सभी की नजर बनी हुई है। इस फूलपुर सीट पर ओवैसी और पल्लवी पटेल की पीडीएम भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में लगे हुए हैं। 

उपचुनाव को लेकर सीएम ने किया था दौरा

यूपी की सबसे हॉट सीटों में मानी जाने वाली प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी अब पूरी तरह से तेज हो गई है। सपा ने यहां से तीन बार के विधायक रहे मुज्तबा सिद्दीकी को मैदान में उतारा है। बतादेंकि उपचुनाव को लेकर कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं यहां आकर चुनावी समीक्षा की थी। इस सीट पर चुनाव प्रभारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बनाया गया है। इस सीट पर केशव के साथ कई नेताव की साख दांव पर लगी हुई है।

 तीन बार चुने गये मुजतबा सिद्दीकी विधायक

तीन बार के विधायक रहे मुज्तबा सिद्दीकी 2002 से 2012 तक सोरांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 2017 में प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। साल 2022 के चुनाव में उन्होंने फूलपुर से दावेदारी करते हुए चुनाव लड़े लेकिन 2775 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

विधान सभा फूलपुर (256) का जातीय आंकड़ा
ओबीसी वोटर - 43 प्रतिशत
जनरल - 25 प्रतिशत
मुस्लिम - 15 प्रतिशत
एससी - 18 प्रतिशत

2024 में भाजपा का विधानसभा में मिला मत
फाफामऊ 80160
सोरांव 83376
फूलपुर 89650
पश्चिमी 106414
उत्तरी 91440

2019 में बीजेपी को मिले विधानसभा के मत
फाफामऊ 103503
सोरांव 106088
फूलपुर 110137
पश्चिमी 116367
उत्तरी 106303

2024 में सपा को मिले विधानसभा के मत
फाफामऊ 88999
सोरांव 96312
फूलपुर 107510
पश्चिमी 91629
उत्तरी 61735

2019 में सपा को मिले विधानसभा के मत
फाफामऊ 78298
सोरांव 88454
फूलपुर 99553
पश्चिमी 59622
उत्तरी 45391

किसको कितना मिला वोट

विधानसभा 2022 के चुनाव में 2 लाख 46 हजार 588 वोट पड़े थे। बीजेपी के प्रवीण पटेल को 1 लाख 3 हजार 557 वोट मिला था। प्रवीण पटेल साल 2022 का विधानसभा चुनाव 2732 वोट पाकर जीते थे। सपा के मुज्तबा सिद्दीकी 1 लाख 825 वोट हांसिल कर दूसरे स्थान पर थे। बीएसपी के राम लोटन यादव को कुल 33 हजार 36 पाए मिला था। वह यहां तीसरे स्थान पर थे। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रवीण पटेल को कुल 4 लाख 52 हजार 600 वोट मिला था। जबकि सपा के अमरनाथ मौर्य को 4 लाख 48 हजार 268 वोट पड़ा था। प्रवीण पटेल 4332 वोट से लोकसभा चुनाव जीते थे। लोकसभा चुनाव में प्रवीण पटेल जीत जरूर गए लेकिन अपनी विधानसभा फूलपुर में सपा प्रत्याशी से 17860 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था।