Shardiya Navratri 2024: उन्नाव में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु की कतारें, घरों में की कलश स्थापना

भोर पहर से ही मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

Shardiya Navratri 2024: उन्नाव में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु की कतारें, घरों में की कलश स्थापना

उन्नाव, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को जनपद के सभी देवी मंदिरों में भोर पहर से ही भक्तों की भीड़ देखने की मिली। भक्तों ने मां के दर्शन कर मनोवांछित फलों की कामना की। इसके साथ ही मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। लोगों ने शुभ मुहुर्त पर घरों में कलश की स्थापना की। 

बता दें कि आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों के पूजन का विधि विधान नवरात्र के रूप में किया जाता है। इन नौ रूपों में भक्त शैलपु़त्री, बम्हचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुष्माण्डा, स्कन्धमाता, मॉ कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में पूजन अर्चन कर भक्त अपनी मनोकामनाएं मां के चरणों में निवेदित करते है। इस दौरान होने वाले हवन, पूजन और उठने वाली सुगन्ध से सारा क्षेत्र भक्ति मय हो जाता है। 

Unnao Navratri 1

इन नौ दिनो में काफी दूर-दूर तक के लोग पौराणिक महत्व रखने वाली शुक्लागंज स्थित मां दुर्गा मन्दिर में दर्शन कर मनोवांछित फलों की कामना करते हैं। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने तड़के ही लंबी लाइनोें में लग कर मां के दर्शन पाए। जहां फूल, मिठाई से सजी डलियों में प्रसाद लेकर भक्तों ने मां को भोग लगाया। इसके साथ ही मंदिर में सुबह और शाम मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया है।

घरों में हुई कलश स्थापना

नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने शुभ मुर्हुत में घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से देवी जी का आह्वान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए देवी दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: कानपुर में देवी मां के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़...जय माता दी के जयघोष से गूंज रहे मंदिर

ताजा समाचार

उन्नाव में लुटेरों ने सराफा व्यवसाई से साढ़े 12 लाख लूटे: पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार
बरेली कॉलेज : कैसे अदा होंगे नगर निगम के दो करोड़, पहले से अधिकांश खाते हैं सीज
Amethi Murder: एक साथ उठी 4 अर्थी तो सुदामापुरी गांव में मचा कोहराम, गोला गंगा घाट पर किया सभी का अंतिम संस्कार
यति नरसिंहानंद की हो गिरफ्तारी: मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोग, जमकर किया हंगामा 
कानपुर में पुलिस की हत्यारोपी से मुठभेड़: पैर में लगी गोली...गिरफ्तार, नाबालिग की अपहरण कर की थी हत्या, 25 हजार का था इनाम
लखनऊ के खिलाड़ियों ने लगाया दमदार पंच, बने ओवरऑल चैंपियन