Shardiya Navratri 2024: उन्नाव में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु की कतारें, घरों में की कलश स्थापना

भोर पहर से ही मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

Shardiya Navratri 2024: उन्नाव में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु की कतारें, घरों में की कलश स्थापना

उन्नाव, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को जनपद के सभी देवी मंदिरों में भोर पहर से ही भक्तों की भीड़ देखने की मिली। भक्तों ने मां के दर्शन कर मनोवांछित फलों की कामना की। इसके साथ ही मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। लोगों ने शुभ मुहुर्त पर घरों में कलश की स्थापना की। 

बता दें कि आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों के पूजन का विधि विधान नवरात्र के रूप में किया जाता है। इन नौ रूपों में भक्त शैलपु़त्री, बम्हचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुष्माण्डा, स्कन्धमाता, मॉ कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में पूजन अर्चन कर भक्त अपनी मनोकामनाएं मां के चरणों में निवेदित करते है। इस दौरान होने वाले हवन, पूजन और उठने वाली सुगन्ध से सारा क्षेत्र भक्ति मय हो जाता है। 

Unnao Navratri 1

इन नौ दिनो में काफी दूर-दूर तक के लोग पौराणिक महत्व रखने वाली शुक्लागंज स्थित मां दुर्गा मन्दिर में दर्शन कर मनोवांछित फलों की कामना करते हैं। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने तड़के ही लंबी लाइनोें में लग कर मां के दर्शन पाए। जहां फूल, मिठाई से सजी डलियों में प्रसाद लेकर भक्तों ने मां को भोग लगाया। इसके साथ ही मंदिर में सुबह और शाम मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया है।

घरों में हुई कलश स्थापना

नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने शुभ मुर्हुत में घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से देवी जी का आह्वान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए देवी दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: कानपुर में देवी मां के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़...जय माता दी के जयघोष से गूंज रहे मंदिर

ताजा समाचार

बहराइच: दो दिन पूर्व झाड़फूंक करने बाबा क साथ दिखी महिला का झाड़ियों में मिला शव, आरोपी हिरासत में
Unnao: जेबें तो भर गईं ‘हुजूर’, सूखकर गिरने लगे लाखों के ‘खजूर’ ...पेड़ लगाने के नाम पर पालिका जिम्मेदारों ने किया लाखों का खेल
बरेली: सपा समाप्तवादी पार्टी बनने की तरफ, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण:केशव प्रसाद मौर्य
उन्नाव के गंगाघाट में एक ऐसा मंदिर जहां भक्तों की मुरादें होती पूरी, मंदिर के सामने बना प्राचीन तालाब
IND vs BAN : मयंक यादव की फॉर्म और फिटनेस की होगी परीक्षा, युवा खिलाड़ियों के पास कौशल दिखाने का मौका 
Yeti Narasimhanand: आपत्तिजनक बयान मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद को लिया हिरासत में