Shardiya Navratri 2024 : प्रथम मां शैलपुत्री के साथ आज से होगी नौ स्वरूपों की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ेगी भक्तों की भीड़, पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Shardiya Navratri 2024 : प्रथम मां शैलपुत्री के साथ आज से होगी नौ स्वरूपों की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

बाराबंकी, अमृत विचार। नवरात्री में नौ दिनों तक जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाती है। भक्त नौ दिनों तक व्रत-उपवास रखते हैं। माँ दुर्गा भक्तों के सभी कष्ट हरती है और दुष्टों का नाश करती है। अश्विन  माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 02 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 04 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। उद्या तिथि अनुसार गुरुवार 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस विशेष तिथि पर हस्त नक्षत्र और इन्द्र योग  का संयोग बन रहा है।

यह बात ज्योतिषाचार्य पंडि़त अखिलेश चंद्र शास्त्री ने अमृत विचार से कही। उन्होंने बताया कि कन्या लग्न प्रात: 6 से प्रात 7:05 तक है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 03 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक है। वहीं, 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी है। घटस्थापना मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 06 बजे से लेकर सुबह 07 बजकर 05  मिनट तक है।

वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग समय में घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं। वह बताते हैं कि इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का डोली पर सवार होना शुभ संकेत नहीं है। यह प्राकृतिक आपदा, महामारी और देश में अस्थिरता का संकेत भी है। मां के नौ स्वरूपों के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी।

शारदीय नवरात्र की तिथियां 
3 अक्टूबर: शैलपुत्री
4 अक्टूबर: ब्रह्मचारिणी
5 अक्टूबर: चंद्रघंटा
6 अक्टूबर: कुष्मांडा
7 अक्टूबर: कुष्मांडा
8 अक्टूबर: स्कंदमाता
9 अक्टूबर: कात्यायनी
10 अक्टूबर: कालरात्रि
11 अक्टूबर: महागौरी व सिद्धिदात्री।
(बनारस पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्थी तिथि की वृद्धि तथा नवमी तिथि का क्षय होने पर चतुर्थी तिथि दो दिन 6 और 7 अक्टूबर को और महाअष्टमी और महानवमी का व्रत 11 अक्टूबर को होगा।)

महंगी हुई व्रत की थाली
नवरात्र पर इस बार देवी पूजा व व्रत करने वालों को पूजा के नैवेद्य व फलाहार के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूजा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नारियल का दाम इस बार 80 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। वहीं काजू और बादाम की कीमत 200 से 300 रुपये बढ़ गई है। मखाना पहले ही 1200 से 1800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। पूजन सामग्री के साथ फलाहार व सूखे मेवे बाजार भी गर्म है। 

व्रत की खाद्य सामग्री की कीमत
सामग्री थोक रेट फुटकर रेट
सिंघाड़ा आटा- 120--140
कूटू आटा- 120--140    
मूंगफली दाना- 130--150
रामदाना- 100--110
साबूदाना- 95--115
मखाना- 1400--1800
नारियल गोला- 300--350
किशमिश- 250--280

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024 : कल से नवरात्र की मचेगी धूम, आज विदा हुए पितर...10 दिनों तक मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना

ताजा समाचार

Kanpur: ट्रांसगंगा सिटी के विकास का खाका खींचा, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने उद्यमियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों से मुठभेड़...अस्थाई शिविर ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोट और सामान बरामद 
US Elections 2024 : अभियोजन ने ट्रंप चुनाव मामले में रखे नए सबूत, पूर्व राष्ट्रपति पर अपराध का सहारा लेने का लगाया आरोप
Kanpur IIT के उद्घोष में युवा दिखाएंगे हुनर...देश के टॉप संस्थानों के 2500 युवा हिस्सा लेंगे, इतने दिन तक खेलों में दिखाएंगे दम
बहराइच: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, वाहन चालक फरार
Kanpur: नारकोटिक्स अधिकारी बताकर IIT कर्मी से हड़पे 2 लाख...मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग पार्सल पकड़े जाने की बात कहकर दी घटना अंजाम