प्रयागराज : पितृ पक्ष के आखिरी दिन संगम पर पितरों की विधि-विधान से विदाई

प्रयागराज : पितृ पक्ष के आखिरी दिन संगम पर पितरों की विधि-विधान से विदाई

प्रयागराज, अमृत विचार: सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर संगम तट पर बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी। वंशजों ने विधि विधान के साथ तर्पण कर अपने पितरों का पिंडदान कर उन्हें विदा किया। दाहिने हाथ में कुशा की पवित्री पहनकर जल, काले तिल, सफेद फूल और चवल से तर्पण किया।

संगम तट पर व्यक्त पितरों के लिए दक्षिण दिशा की ओर 14 दीप जलाया। उनसे हुई भूलचूक को माफी मांग कर अपने स्थान पर जाने की प्रार्थना भी की गई। संगम की तरफ आने वाले हर रास्ते पर भीड़ दिखी। इससे जाम की स्थित काफी देखने को मिली। सुबह से ही संगम तट पर विसर्जन के लिए लोग पहुंचने लगे थे।

दोपहर होते होते संगम सहित सारे घाट भर गए थे। फाफामऊ, दारागंज, बलुआघाट, दशाश्वमेध घाट, काशीराज घाट, नागवासुकी, छतनाग घाट सहित अरैल घाट पर भी भारी भीड़ दिखी। गंगा सहित ग्रामीण इलाकों में यमुना के किनारे भी लोगों ने पिंडदान कर पितरो को विधि विधान से विदा किया।